Akshaya Tritiya 2026 Date: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया एक बेहद शुभ और पवित्र त्योहार है। हर साल यह पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। आज के इस लेख में हम आपको पंचांग के अनुसार सही तारीख, पूजा का समय और पर्व के महत्व के बारें में विस्तार से बताएंगे।
कब है अक्षय तृतीया 2026?
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल 2026 को शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि (जिस दिन सूर्योदय के समय तिथि रहती है) के आधार पर अक्षय तृतीया 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मनाई जाएगी।
अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja Muhurat)
- तृतीया तिथि का आरंभ: 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:45 बजे से।
- तृतीया तिथि का समापन: 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:29 बजे पर।
चूँकि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का उदय हो रहा है और यह तिथि पूरे दिन और रात तक व्याप्त है, इसलिए अक्षय तृतीया 20 अप्रैल 2026, सोमवार को ही मनाई जाएगी।
Akshaya Tritiya का महत्व
अक्षय का मतलब होता है “जो कभी खत्म न हो”। इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान और खरीदारी का फल हमेशा बढ़ता रहता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है और विवाह, गृह प्रवेश और नया काम शुरू करने के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है.
अक्षय तृतीया पर करें ये काम
सबसे पहले आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। फिर गरीबों को भोजन, वस्त्र या धन का दान करें। और सोने, चांदी, गाड़ी, जमीन या नए घर की खरीदारी करें। और जब समय मिले, तो दिन भर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
अक्षय तृतीया पर न करें ये काम
इस दिन किसी से झगड़ा या बुरा व्यवहार न करें। मांस-मदिरा का सेवन न करें। और इस दिन कोई नकारात्मक कार्य शुरू न करें.