Site icon

‘भाभी जी घर पर हैं’ की अनीता भाभी ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर

एंड टीवी का फेमस सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर में बेटे के साथ उनके पति भी साथ में दिखाई दे रहे है. सौम्या सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है पिछले कुछ समय से अपने बेबी बंप की फोटोज भी शेयर कर रही थीं. प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने शो से ब्रेक लिया हुआ था.

सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘Our bundle of joy’. तस्वीर में आप देखेंगे कि, सौम्या और उनके पति दोनों ने बेटे को गोद में लिया है. दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर को साझा करते ही उनके फैंस उन्हें खूब ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

पॉपुलर सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के साथ वे बहुत समय से जुड़ी हुई हैं.वे अनीता भाभी के किरदार में है. सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि वे फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 2007 की फिल्म ‘जब वी मेट’ में ने करीना कपूर की बहन का किरदार प्ले करती हुई नजर आई थीं. कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से भी वे जुड़ी रह चुकी हैं.

Exit mobile version