Site icon

बिहार विधानसभा चुनाव: EC ने जारी किया गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

देश में कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है. इस गाइडलाइन के मुताबिक, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगेंगी. वहीं कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए मास्क और दस्तानें दिए जाएंगे.

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, चुनाव प्रसार करने के लिए उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ 5 लोगों को लेकर डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे. नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोगों और दो गाड़ियों को ले जाने की अनुमति मिलेगी. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस शील्ड, मास्क, थर्मल स्कैनर का इस्तेमाल होगा. चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं. आइए जानते है इनके बारे में…

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कोरोना गाइडलाइन

Exit mobile version