BSEB Class 10 Results 2018: बिहार बोर्ड ने जारी किये दसवीं के नतीजे, यहां पर देखे रिजल्ट्स

BSEB Class 10 Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना अपने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 26 जून को शाम 4.30 बजे घोषित कर दिया गया.

BSEB Class 10 Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना अपने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 26 जून को शाम 4.30 बजे घोषित कर दिया गया. जिसमे कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बोर्ड की दसवीं के नतीजे को जारी किया. इस अवसर पर आर. के. महाजन (प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग) और आनंद किशोर (अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति) उपस्थित थे. सिमुलतला स्कूल की प्रेरणा राज ने 91 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया. छात्र अपने नतीजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकते है. छात्र इसके आलावा biharboardonline.bihar.gov.in पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे.

यह भी पढ़े:  Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

आपको बता दे, इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं (Bihar Board matric examinations) की परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था और परीक्षा 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच राज्य के 1,426 केंद्रों पर हुए थे. पिछले साल बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 50.12 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे करीब 17 लाख छात्रों इंतजार अब खत्म हो गया है. इधर गोपालगंज से कॉपियां चोरी होने के मामले की पड़ताल अभी भी जारी है.

यह भी पढ़े:  सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल पर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

BSEB class 10th Result 2018: ऐसे चेक करे

  • सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट biharboard.ac.in जाए.
  • इसके बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • अब वहां आपको बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर समेत कई जानकारी मांगी जाएगी उन्हें भरें.
  • आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
  • छात्र भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़े:  UP Assistant Teacher Result 2020: यूपी सहायक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 29, 2020 12:05 am

Related Posts