Site icon

CBSE 10th Result 2019: जारी हो गए सीबीएसई 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है. जिन छात्रों ने CBSE Board Class 10th का एग्जाम दिया है वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है. सीबीएसई ने 10वीं की नतीजे पिछले साल की तुलना में जल्दी घोषित किया है. आपको बता दे कि, सीबीएसई ने पिछले सप्ताह अचानक 12वीं के रिजल्ट घोषित कर सबको चौंका दिया.  इस बार पुरे देश में 10वीं की परीक्षा में 13 छात्रों ने टॉप किया है. क्षेत्रीय आधार पर इस बार की सीबीएसई की परीक्षा में सबसे ज़्यादा सफल छात्र त्रिवेंद्रम से थे.

छात्र अपना रिजल्ट CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in. पर जाकर देख सकते है. CBSE Board Class 10th के एग्जाम में इस बार कुल 91.10 फीसदी छात्र सफल हुए, जबकि साल 2018 में पार्सिंग पर्सेंटेज 86.70 था. इस साल की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में कुल 31,14,831 छात्रों ने नामांकन किया था, जिसमें 18, 27, 472 छात्र  CBSE Class 10th और 12, 87, 359 छात्र CBSE Class 12th सम्मिलित हुए.

इस साल CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी. जिसमे CBSE की 10वीं की परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था.

CBSE Board Class 10th Result 2019: ऐसे देखें कक्षा 10वीं के नतीजे

CBSE 10th Result 2019: रिजल्ट इन माध्यमों से भी चेक कर सकते हैं

न्यूज़ आधार के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version