Site icon

बिहार लॉकडाउन गाइडलाइन: जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Lockdown Guidelines: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए अब कुछ राज्य सरकारें फिर से अपने राज्य में लॉकडाउन घोषित कर रहे है. इसी क्रम में बिहार में नीतीश सरकार ने 16 से 31 जुलाई 2020 तक संपूर्ण लॉकडाउन घोषित करने का फैसला लिया है. इस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ककर बाकी सबकुछ बंद रहेगा.  गुरुवार से लागू होने वाले लॉकडाउन में इस बार सभी जिला मुख्यालय, सब डिविजनल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और नगर निकाय बंद रहेगा.

लॉकडाउन की घोषणा की जानकारी खुद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट के माध्यम से दी. सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कोरोना महामारी का ना कोई दवा है ना टीका. इससे बचाव का सिर्फ एक ही माध्यम है, हम सभी अपने चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाकर लगाना सुनिश्चित करें. तभी हम कोरोना से अपना बचाव कर सकते हैं और इसे हरा सकते हैं. इस संबंध में बिहार सरकार राज्य के जनता के लिए नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है. जो इस प्रकार है…

इन्हें रहेगी बिहार लॉकडाउन के दौरान छूट

Coronavirus Lockdown: देश में फिर से लौट रहा है लॉकडाउन, आज से इन शहरों में लागू होंगी पाबंदियां

इन्हें नहीं मिलेगी लॉकडाउन के दौरान छूट

बिहार में कोरोना वायरस के मामले

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर 17,421 हो गई है. सोमवार को पहले 24 घंटे के दौरान 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 134 पर पहुंच गई है. जबकि 12,364 लोग इस वायरस को मात देकर अपने घर जा चुके है. अभी बिहार में कोरोना के 4,923 एक्टिव केस है.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version