Site icon

Diwali 2022: आज है दिवाली, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Diwali 2022 Date: दिवाली की तारीख लेकर है कन्फ्यूज? यहां जाने कब मनाई जाएगी दीपावली (Image Source: Pixabay)

Diwali 2022 Date: दिवाली की तारीख लेकर है कन्फ्यूज? यहां जाने कब मनाई जाएगी दीपावली (Image Source: Pixabay)

Diwali 2022 Date: हिंदू धर्म में दीवाली प्रकाश का पर्व सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है. दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है. इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी. हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन भगवान राम के श्रीलंका पर विजय करने के बाद अयोध्या आगमन पर लोगों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था, जिसकी वजह से अमावस्या की काली रात रोशन हो गई. दिवाली के पर्व को प्रकाशोत्सव का पर्व भी कहा जाता है. इस दिन दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, गणेश और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. आपको बता दें, दिवाली से पहले धनतेरस, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली जैसे त्योहार आते है. दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव, भाई दूज की पूजा की जाती है.

दिवाली 2022 कब है? 

इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी. दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. घर में सुख-समृद्धि बने रहे इसके लिए लोग इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर जी और भगवान श्री गणेश की पूजा करते है.

दिवाली शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat)

दिवाली पूजा विधि

  1. दिवाली पूजन में सबसे पहले श्री गणेश जी का ध्यान करें. इसके बाद गणपति को स्नान कराएं और नए वस्त्र और फूल अर्पित करें.
  2. इसके बाद देवी लक्ष्मी का पूजन शुरू करें. मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पूजा स्थान पर रखें. मूर्ति में मां लक्ष्मी का आवाहन करें. हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करें कि वे आपके घर आएं.
  3. अब लक्ष्मी जी को स्नान कराएं. स्नान पहले जल फिर पंचामृत और फिर वापिस जल से स्नान कराएं. उन्हें वस्त्र अर्पित करें. वस्त्रों के बाद आभूषण और माला पहनाएं.
  4. इत्र अर्पित कर कुमकुम का तिलक लगाएं. अब धूप व दीप जलाएं और माता के पैरों में गुलाब के फूल अर्पित करें. इसके बाद बेल पत्थर और उसके पत्ते भी उनके पैरों के पास रखें. 11 या 21 चावल अर्पित कर आरती करें. आरती के बाद परिक्रमा करें. अब उन्हें भोग लगाएं.

[iframe src=”https://www.newsaadhaar.com/web-stories/happy-diwali-2022-wishes-quotes-images-whatsapp-messages-wallpapers-for-facebook/” width=”100%” height=”500″]

Diwali 2022 से जुड़ें हुए कुछ FAQs

Ans: भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राज्य अयोध्या वापस आए थे और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था. इस लिए इस दिन को दिवाली के रूप में मनाते है.
Ans: इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर 2022 को पुरे देश में मनाया जाएगा.
Ans:इस साल दिवाली का शुभ मुहूर्त 06:53 PM से 08:16 PM तक है.
Ans: इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है.

यह भी पढ़े:

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Exit mobile version