Farmers Protest: किसानों के चक्का जाम को राहुल गांधी ने किया समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

Farmers Protest: भारत सरकार के तीनों कृषि कानून के विरोध में आज किसानों ने देशभर में 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम ऐलान किया है.

Farmers Protest: भारत सरकार के तीनों कृषि कानून के विरोध में आज किसानों ने देशभर में 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम ऐलान किया है. किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी समर्थन किया है.

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन कानून सिर्फ, किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ‘चक्का जाम’ को लेकर अपना समर्थन दिया है. उन्होंने दिल्ली की सुरक्षा में लगी पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती और बैरिकेट्स को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़े:  इमरती देवी विवाद: राहुल गांधी की नसीहत पर कमलनाथ का जवाब, कहा- मैं माफी क्यों मांगू

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘क्यों डराते हो डर की दीवार से।’

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Farmers Tractor Rally: दिल्ली में हिंसा के बाद कई जगहों पर इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय ने लगाया प्रतिबंध

Updated On: February 6, 2021 2:16 pm

Related Posts