Site icon

वजन घटाने से लेकर कब्ज तक: जानें सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के 7 चमत्कारी फायदे

Hot water benefits in Hindi (Image Credit: Pixabay)

Hot water benefits in Hindi

Hot water benefits in Hindi: पानी गरम करने से उसमें मौजूद अशुद्धियाँ खत्म हो जाती हैं और यह गरम होने की वजह से एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। कई लोगों को रोज सुबह चाय पीने की आदत होती है। यदि वो लोग इस आदत को छोड़कर गरम पानी पीने की आदत डाल लें तो उनको चाय के मुकाबले ज्यादा लाभ मिलेगा।

गरम पानी पीने के फायदे (Hot Water Benefits in Hindi)

थकान और तनाव को दूर करें

पानी या कोई भी गरम तरल पदार्थ पीने से शरीर की रक्तसंचार क्रिया में बहुत मदद मिलती है। जिससे थकान नहीं आती और तनाव दूर हो जाता है। इसके अलावा शरीर में हो रहे छोटे दर्द भी गायब हो जाते हैं।

Mosambi Juice Benefits: मौसमी का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ, जानकर रह जाएंगे हैरान

खून को बनाए साफ

गरम पानी पीने से खून पतला और साफ होता है। जिससे रक्तसंचार (blood circulation) सही हो जाता है। हमें थकान नहीं आती और शरीर स्वस्थ रहता है।

पेट की बीमारी करे दूर

गरम पानी से पेट साफ रहता है, कब्ज दूर हो जाता है। पाचन शक्ति बढ़ जाती है और सही से भूख लगने लगती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

1 गिलास गरम पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो मौसम के कारण होने वाली कई बीमारियों से हमें बचाती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में गरम पानी बहुत ही लाभदायक है।

चेहरे पर लाए निखार

गरम पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं क्योंकि यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। जिससे त्वचा का कालापन दूर होने लगता है और चेहरे पर निखार आने लगता है।

सर्दी के लिए

सर्दी, जुखाम, खांसी, गले में खराश जैसी समस्या होने पर गरम पानी में नमक डालकर गरारा करने से गले की खराश दूर हो जाती है। और गरम पानी पीने से सर्दी से राहत मिलती है। इसके अलावा लौंग और काली मिर्च को पानी में गरम करके उस पानी को पीने से जुखाम से राहत मिलती है।

वजन घटाने में सहायक

गरम पानी पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी गलने लगती है और हमारा वजन कम होने लगता है। जिनको अपना वजन कम करना है वे लोग रोज सुबह गरम पानी जरूर पिएं।

Peanuts Health Benefits: ठंड में मूंगफली खाने के ये फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, डाइट में जरूर शामिल करें

गरम पानी पीने के सही तरीके

ऐसे लोग बहुत ही कम हैं जो गर्मी में गरम पानी पीते हों। लेकिन सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए पूरे दिन नहीं तो कम से कम दिन में एक बार 1 गिलास गरम पानी जरूर पी लेना चाहिए। गरम पानी का स्वाद उतना अच्छा नहीं होता है, इसलिए ज्यादा लोग इसे पीना नहीं चाहते। मगर शरीर के हित के लिए इसे जरूर पीना चाहिए।

FAQs – गरम पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, पाचन क्रिया सुधरती है, कब्ज दूर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
हाँ, रोजाना गरम पानी पीना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन बहुत ज्यादा गरम पानी नहीं पीना चाहिए। हल्का गुनगुना पानी सबसे अच्छा होता है।
गरम पानी शरीर की चर्बी को पिघलाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। इसे नींबू के रस या शहद के साथ पीने से वजन कम करने में और भी फायदा होता है।
हाँ, गरम पानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ होती है और चेहरे पर निखार आने लगता है।
गरम पानी गले की खराश को कम करता है, बलगम को ढीला करता है और शरीर को गर्माहट देता है। इससे सर्दी-जुखाम से राहत मिलती है।
गरम पानी हमेशा बैठकर और छोटे-छोटे घूँट में पीना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए। सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
हाँ, बहुत ज्यादा गरम पानी पीने से जीभ और गले में जलन हो सकती है, और पाचन तंत्र पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए।
हाँ, गरम पानी आंतों को सक्रिय करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
नींबू और शहद के साथ गरम पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है, वजन कम होता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
हाँ, गर्मियों में भी गरम पानी पीना फायदेमंद है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
Exit mobile version