Hyundai Santro 2018: दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंदै ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार सैंट्रो को भारतीय बाजार लांच कर दिया है। भारतीय बाजार में दोबारा उतारी गई सैंट्रो के इस कार की शोरूम में कीमत 3.89 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने भारतीय बाजार में हुंदै मोटर इंडिया लि. के पुराने सैंट्रो मॉडल को दिसंबर, 2014 में बंद कर दिया था। Hyundai Santro 2018 को भारतीय बाजार में पांच वेरियंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिनमें Dlite, Era, Magna, Sportz और Asta शामिल हैं।
Hyundai Santro 2018 Specifications
नई हुंदै कार में चार सिलेंडर का 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 69 PS की पावर और 99 Nm टॉर्क जनरेट करता है। नई हुंदै सैंट्रो को दो सीएनजी वेरियंट में भी उतारा गया है। जिसकी कीमत 3.89 लाख से 5.45 लाख रुपये होगी। सैंट्रो का सीएनजी मोटर 58 bhp की पावर और 84 nm टॉर्क जनरेट करता है। इनमें फैक्ट्री फिटेज सीएनजी किट है। सीएनजी ऑप्शन Magna और Sportz वेरियंट में मिलेगा।
Hyundai Santro 2018 Price In India
खासबात यह है कि हुंदै ने नई सैंट्रो में ड्राइवर एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड दिया है। वहीं आटोमेटेड गियर शिफ्ट के दो संस्करणों का दाम 5.18 लाख रुपये और 5.46 लाख रुपये होगा।
नई सैंट्रो के पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह माइलेज मैन्युअल ट्रांसमिशन और एएमटी, दोनों में मिलेगा। वहीं, सीएनजी वेरियंट में 30.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज का दावा किया गया है। नई कार की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है।