Site icon

कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिए Mahatma Gandhi पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक राय के लिए जाती है. वो हर मुद्दे, चाहे वो राजनीती हो या सोशल सब पर बेबाकी से राय देती है. हाल ही में ब्रिटिश राज परिवार की बहु मेगन मर्केल (Meghan Markle) के इंटरव्यू पर मचे बवाल पर भी कंगना ने अपना पक्ष रखा है. इसके साथ ही कंगना में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को भी अपने ट्वीट में घसीटा है और उनपर निशाना साधा है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पूरा ट्वीट यहां देखिये-

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सबसे पहले शाही परिवार में मचे घमासान को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा,’ बीते कुछ दिनों से लोगों ने एक परिवार पर, एकतरफा कहानी सुनकर खूब गॉसिप की, जज किया, ऑनलाइन लिंच किया. मैंने कभी सास बहू और साजिश जैसे इंटरव्यू नहीं देखे क्योंकि ये चीजें मुझे उत्‍साहित नहीं करती हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि पूरे ग्‍लोब पर वो एकमात्र महिला शासक बची हैं.’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1370283424292868103

इसके बाद कंगना (Kangana Ranaut) ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा था कि, ‘ संभव है कि वो एक आदर्श MIL/पत्नी / बहन नहीं हो सकतीं, लेकिन वह एक महान रानी हैं. उन्होंने अपने पिता के सपने को आगे बढ़ाया, उन्होंने क्राउन को बचाया. हम जीवन की रह भूमिका को परफेक्शन के साथ नहीं निभा सकते हैं, भले ही हम उसके लिए पर्याप्त हों. उन्होंने ताज को बचाया. उन्हें रानी की तरह ही रिटायर होने दो.

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1370295023867023362

अब इन दोनों ट्वीट के बाद कंगना (Kangana Ranaut) ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा ‘महात्मा गांधी पर अपने ही बच्चों द्वारा बुरे पिता होने का आरोप लगाया गया था. कई जगह इसका उल्लेख है कि वो अपनी पत्नी को घर से शौचालय साफ करने से मना करने पर घर से बाहर धकेल देते थे. वो एक महान नेता थे जो एक महान पति नहीं हो सकते, लेकिन दुनिया माफ कर देती है जब बात एक आदमी की आती है.’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1370295023867023362

मेगन मर्केल ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा था?

आपको बता दें, कुछ दिन पहले ब्रिटेन राजघराने की बहु मेगन मर्केल (Meghan Markle) ने अपना इंटरव्यू हॉलीवुड स्टार ओप्रा विनफ्रे (Oprah Winfrey) के साथ किया था. जिसमे उन्होने बताया था कि, ‘शाही परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें सुसाइड करने के विचार आते थे, वो बिल्कुल भी जीना नहीं चाहती थी. इतना ही नहीं, हैरी ने कहा कि अगर प्रिंसेस डायना आज होतीं, तो शाही परिवार में जो कुछ हुआ उससे काफी खफा होती.

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Exit mobile version