Site icon

Kedarnath Box Office Collection: सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ ने कमाए इतने करोड़

Kedarnath Box Office Collection: सुशांत सिंह राजूपत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म ‘केदारनाथ’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने फिल्म ‘केदारनाथ’ में अपने शानदार एक्टिंग के जरिए सभी दर्शकों को प्रभावित किया है. केदारनाथ, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र शिव धाम है, जहां 2013 में आई भीषण तबाही ने सब कुछ तहस नहस कर दिया था। ये फिल्म उसी घटना पर आधारित है.

केदारनाथ को खराब रिव्यू के बावजूद फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई की. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। केदारनाथ को लगभग 2,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, और इस फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ रु. है.

Exit mobile version