Site icon

NEET Admit Card 2020: नीट परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे डाउनलोड करें

NEET Admit Card 2020: देश में कोरोना संकट के बीच आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 सितंबर को होने वाली NEET 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया. परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर अपने परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम समेत अन्य सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. नीट एडमिट कार्ड (NEET Admit Card 2020) रिलीज होते ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने डाउनलोड करना शुरू कर दिया है. ताजा सुचना के मुताबिक, अभी तक चार लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड भी हो चुके हैं.

नीट की परीक्षा 13 सितम्बर दिन रविवार को 2 से 5 के बजे बीच होगी। आपको बता दें नीट की परीक्षा 3 मई को होने वाली थी. लेकिन देश में कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से परीक्षा को टाल दी गई थी. लेकिन अब ये परीक्षा 13 सितम्बर को पुरे देश में आयोजित होगी. इस साल नीट परीक्षा के लिए 15.97 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभ्यर्थियों के क्या करें-क्या न करें के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

NEET admit Card 2020 Direct Link

NEET 2020 परीक्षा दिशा-निर्देश (NEET 2020 Guidelines In Hindi)-

एनटीए ने मंगलवार को अपने बयान में कहा था, ‘जेईई के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 570 से बढ़ाकर 660 की गई है जबकि नीट परीक्षा अब 2,546 केंद्रों के बजाय 3,843 केंद्रों पर होगी. जेईई कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जबकि नीट पारंपरिक तरीके से पेन और पेपर पर होती है.’

स्टेटमेंट में आगे कहा गया, ‘इसके अलावा जेईई-मुख्य परीक्षा के लिए पालियों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 कर दी गई है और प्रत्येक पाली में स्टूडेंट्स की संख्या अब 1.32 लाख से घटकर 85,000 हो गई है.’

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.<

Exit mobile version