Site icon

PM Modi UN Speech: संयुक्त राष्ट्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

PM Modi UN Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2020 को संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में आयोजित एक वर्चुअल संबोधन में कहा कि विश्व में फैले इस कोरोना संकट के समय में हमने 150 से अधिक देशों में चिकित्सा एवं अन्‍य सामग्री पहुंचाई है. भारत के सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल हुए. आपको बता दें भारत सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 सत्र के लिए निर्वाचित हुआ है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर योजना है. मुश्किल वक्त में भारत सबसे पहले मदद करता है. PM मोदी ने जोर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बहुत जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल सिस्टम को बदलने की जरूरत है. आइए जानते है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा है-

बड़ी खबर: पूरे देश में 20 जुलाई से लागू होगा कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, आपको मिलेंगे ये फायदे

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ECOSOC 2020 के उच्च-स्तरीय खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का सक्रिय समर्थन किया है. ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय ही थे. ECOSOC के एजेंडा को आकार देने में भारत ने भी योगदान दिया.

मोदी सरकार ने लांच की विश्व की सबसे सस्ती कोरोना टेस्टिंग किट, जानें क्या है कीमत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version