Site icon

RRB Group D 2018: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा, इस दिन जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

RRB Group D 2018: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है. रेलवे (RRB) ने एक अपनी वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी (Group D) के 63 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam) 17 सितंबर से शुरू हो सकती है.

रेलवे भर्ती परीक्षा लेवल 1 (ट्रैक मेंटेनर्स, असिस्टेंट पॉइंट्समेन आदि) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि ग्रुप डी (लेवल 1 ट्रैक मेंटेनर्स, असिस्टेंट पॉइंट्समेन आदि) परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है – ‘लेवल-1 (CEN 02/2018 Level 1 Posts) के 63 हजार पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 सितंबर, 2018 से शुरू हो सकती है। परीक्षा के शहर, तारीख और शिफ्ट की डिटेल्स सीबीटी शुरू होने से 10 दिन पहले दी जाएगी।’

RRB Group D Exam Pattern & Stages

ग्रुप डी (Group D) की परीक्षा तीन चरणों में होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) देनी होगी. दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षा होगी और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

RRB Admit Card/RRB Group D Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version