Site icon

SBI clerk result 2020: एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा के नतीजे जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SBI Clerk 2020 result स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने मंगवार को एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) का परिणाम जारी कर दिया है।  एसबीआई क्लर्कप्री परीक्षा का परिणाम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर देखा जा सकता है। जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) एसबीआई क्लर्कप्री परीक्षा का आयोजन 22, 29 फरवरी और 1 मार्च 2020 को किया गया था। प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। एसबीआई मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

Direct link to check SBI clerk Prelims result 2020

 ऐसे चेक करें SBI clerk Prelims result 2020:

आपको बता दें कि जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के कुल 8000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए थे। इनमें से 3447 पद अनारक्षित थे। योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन मेरिट में प्रीलिम्स एग्जाम के नंबर नहीं जुड़ेंगे। मेरिट सिर्फ मेन्स एग्जाम के मार्क्स के आधार पर बनेगी। कुल वैकेंसी का 50 फीसदी (स्टेट कैटेगरी वाइज) वेट लिस्ट भी बनेगी।

Source: Live Hindustan

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version