Site icon

Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

TECNO POP X 5G भारत में कब होगा लॉन्च? जानें फीचर्स, कीमत और पूरी डिटेल

TECNO POP X 5G भारत में कब होगा लॉन्च? जानें फीचर्स, कीमत और पूरी डिटेल

टेक्नो भारत में अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन, ‘TECNO POP X 5G’, को भारत में आज लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन लोगों के लिए है जो ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमे दमदार बैटरी, मजबूत डिजाइन और किफायती दाम का बेहतरीन संतुलन हों. आज के इस लेख में हम आपको लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स के बारे में पुरे विस्तार से बताएंगे।

मुख्य हाइलाइट्स (Key Highlights)

लॉन्च डेट 20 अप्रैल 2026 (सोमवार), दोपहर 12:00 बजे
सेल प्लेटफॉर्म 24 अप्रैल 2026 on Amazon India
बैटरी 6500mAh
चार्जिंग 45W फास्ट चार्जिंग (USB Type-C)
रैम 18GB तक एक्सटेंडेड रैम (4GB/6GB फिजिकल + वर्चुअल)
कनेक्टिविटी USRP 3.0 तकनीक (8X तक तेज नेटवर्क स्पीड)
अन्य फीचर AI नॉइज़ कैंसलेशन (कॉल के दौरान साफ आवाज)
कीमत ₹15,999

TECNO POP X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Tecno POP X 5G स्मार्टफोन की फीचर की बात करें तो इसमें 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है. Tecno POP X 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट मिल रहा है। फोन 6GB LPDDR4x रैम के साथ आता है और 128जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ मिल रहा है। इसे माइक्रो एसडी के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

बैटरी और कैमरा

अगर कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP रियर शूटर मिलता है जो कि LED फ्लैश के साथ आता है। इसमें वीडियो और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Pop X5G फोन Android 16 OS पर रन करता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की विशाल बैटरी है, जो पूरे दिन भरपूर बैकअप देगी। इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है.

TECNO POP X 5G कीमत

Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन की कीमत केवल 15,999 रुपये है और इतनी कीमत में इसमें 6500mAh बैटरी भी मिल रही है। फोन की बिक्री 24 अप्रैल से अमेजन पर शुरू होगी।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Exit mobile version