Site icon

देश में आज से खुल रहे है जिम और योगा संस्थान, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम

देश में अनलॉक 3 गाइडलाइन जारी होने में बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने योग और जिम संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. गाइडलाइन के मुताबिक 65 साल के बुजुर्ग और 10 साल के छोटे बच्चों को जिम संसथान में प्रवेश पर पाबंदी है. इसके साथ ही इन संस्थानों में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिनमे कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिलेगा.

इसके साथ ही जिम और योगा मैनेजमेंट सभी सदस्यों, सभी कर्मचारियों को कोरोना की गाइडलाइन पालन करने की सलाह देंगे. जिम या योगा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा. आपको बता दें अनलॉक 3 गाइडलाइन के मुताबिक 5 अगस्त को पुरे देश में योगा और जिम संस्थान खोलने की अनुमति केंद्र सरकार द्व्रारा दे दी गई है.

इन नियमों का करना होगा पालन

कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी जिम और योगा संस्थान को बंद रखा जाएगा. जो जिम या योगा संस्थान कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं सिर्फ उन्हें खोलने की इजाजत दी गई है.

योग संस्थान/जिम खोलने से पहले इसका रखें ध्यान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version