विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा अपनी बेटी पहली तस्वीर शेयर की, जानिए क्या रखा है नाम

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी का नाम रखा वामिका (Vamika Kohli) है.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी का नाम रखा वामिका (Vamika Kohli) है. विराट और अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वमिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आंसू, हंसी, खुशी, चिंता.. कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस होती हैं। नींद उड़ जाती है, लेकिन हमारा दिल भरा है। शुभकामनाओं, प्रार्थना और एनर्जी के लिए आपका सभी का शुक्रिया।’

आपको बता दें, 11 जनवरी को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था. इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. विराट कोहली ने लिखा था कि हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं.

यह भी पढ़े:  First Look: फिल्म भारत में नए लुक में ऐसे दिखेंगे सलमान खान

उन्होंने कहा था कि अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी. पिछले साल अगस्त में विराट कोहली और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की थी.

यह भी पढ़े:  India vs England 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, 2-1 से सीरीज किया अपने नाम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  थलाइवी का ट्रेलर देखकर समांथा बोलीं- कंगना हमारी पीढ़ी की सबसे बहादुर और काबिल एक्ट्रेस

Updated On: February 2, 2021 8:06 pm

Related Posts