भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo एक बार फिर हलचल मचाने वाली है। Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G भारत में अप्रैल 2026 को लॉन्च हो रहा है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में बेहतरीन परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको Vivo T5 Pro 5G के लॉन्च डेट, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारें में पूरी जानकारी देंगे।
Vivo T5 Pro 5G की लॉन्च डेट
वीवो ने अपने लेटेस्ट फ़ोन के भारत में लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart और वीवो के आधिकारिक स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Don’t just play, own the battlefield !
Presenting the all-new T5 Pro with upto 120FPS gaming and 7000mm Vapour cooling chamber for the ultimate gaming experience.
vivo T5 Pro Launching on 15th AprSearch now on Flipkart to know more.#vivoT5Pro #GetSetTurbo #TurboLife… pic.twitter.com/DZfT88RSM6
— vivo India (@Vivo_India) April 8, 2026
Vivo T5 Pro 5G की संभावित कीमत (Price in India)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 से ₹34,999 के बीच हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट (12GB RAM + 256GB Storage) की कीमत ₹36,999 तक जा सकती है।
वीवो T5 Pro 5G स्मार्टफोन फीचर्स
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन फीचर्स के बारें में बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूथ है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जा सकती है। इसके साथ ही यह फोन Android 16 पर बेस्ड है और OriginOS या Funtouch OS पर चलेगा।
Vivo T5 Pro 5G बैटरी
वीवो T5 Pro 5G फोन में बैटरी की बात करें तो इसमें 9,020mAh की बैटरी उपलब्ध है और इस फोन को चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Your phone always picks the worst moment to give up.
Mid-game. Mid-call. Mid-anything that matters.The upcoming vivo T5 Pro is built to change that.
With a massive 9020mAh battery and performance that stays consistent, it’s made to keep going when you can’t afford a pause.
No… pic.twitter.com/TZVM0seDjm
— vivo India (@Vivo_India) April 8, 2026
वीवो T5 Pro 5G स्मार्टफोन कैमरा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो T5 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX882) और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T5 Pro 5G FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.