Site icon

Back Pain Treatment in Hindi: कमर दर्द से छुटकारा पाने के 6 घरेलू उपाय

Back Pain Treatment in Hindi (image credit: Pixabay)

Back Pain Treatment in Hindi (image credit: Pixabay)

Back Pain Treatment: यदि आप कमर दर्द या पीठ दर्द से बहुत ज्यादा परेशान हैं और तुरंत राहत पाना चाहते है, तो आप नीचे बताए गए बेहद ही आसान घरेलू नुस्खे या उपाय को अपना कर कम समय में Back Pain या कमर दर्द से राहत पा सकते हैं और आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

कमर दर्द (Back Pain) होने के बहुत से कारण हो सकते है, लेकिन कुछ मामूली कारण हैं जो अक्सर किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना सकते हैं। आप निम्न बिंदुओं पर एक नज़र जरूर डालें।

कमर दर्द (पीठ दर्द) होने के कारण (Causes of Back Pain)

कमर दर्द के लक्षण क्या है : Symptoms of Back Pain in Hindi

यदि आप डेली रूटीन काम करने वाले व्यक्ति है और आपको कमर दर्द (Back Pain) हो तो इस स्थिति में कभी भी कार्य करने में आपका ध्यान नहीं लगेगा।

ऐसे में कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) आपको इस दर्द से तुरंत राहत दे सकता है। इसे जरूर घर पर आजमाएं।

घरेलू नुस्खे कमर दर्द के लिए (Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi)

1. दूध का सेवन

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं और दर्द को कम करने में सहायक होता है। दूध का सेवन हल्दी के साथ करें। रात को सोने से पहले दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं।

2. कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो अनिद्रा, तनाव, दर्द और मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह इम्यून पावर को भी बढ़ाता है।

3. गर्म पानी से सेकाई

गर्म पानी शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। जब सर्दी या खांसी होती है, तो गर्म पानी का सेवन अति उत्तम होता है। लेकिन गर्म पानी का उपयोग कमर दर्द के घरेलू उपाय में भी किया जाता है। इसके लिए आप सबसे पहले गर्म पानी को किसी प्लास्टिक की थैली में भर लें। फिर कपड़े में लपेटकर दर्द वाले स्थान पर 25 से 30 मिनट तक रखें। आपको जल्द ही कमर दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

4. अनानस का सेवन

फलों में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं, जिनमें अनानस भी एक है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तथा दर्दनाशक गुण पाए जाते हैं, जो गठिया, कमर दर्द और पीठ दर्द को ठीक करने में बहुत ही सहायक होते हैं।

5. बर्फ से सेकाई

बर्फ का इस्तेमाल कमर दर्द के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप 250 ग्राम बर्फ का टुकड़ा लें और उसे थोड़ा चूर कर दानेदार बना लें। फिर इसे एक प्लास्टिक बैग में भर दें। उसके बाद एक छोटी तौलिया या किसी कपड़े में लपेटकर दर्द वाले स्थान पर 15 से 20 मिनट तक सेकाई करें। इसे दिन में तीन से चार बार दोहराएं। यह नुस्खा दर्द और सूजन कम करने में असरदार है।

6. हल्दी दूध का सेवन

हल्दी एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। कमर दर्द चाहे जैसा भी हो, उसमें हल्दी बहुत मददगार साबित होती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह घोलकर धीरे-धीरे पिएं। रात में इसे पीकर सो जाएं।

कमर दर्द के लिए FAQ (Frequently Asked Questions)

कमर दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे- गलत तरीके से बैठना या सोना, भारी सामान उठाना, व्यायाम की कमी, कब्ज़, तनाव, कमजोर हड्डियाँ, चोट लगना या लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठना।
हाँ, हल्दी दूध, गर्म पानी से सेकाई, बर्फ से सेकाई, अनानास का सेवन और कैमोमाइल चाय जैसे घरेलू नुस्खे अपनाकर कमर दर्द को घर पर ही कम किया जा सकता है।
कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर आहार जैसे दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, फल (अनानास, पपीता), और हल्दी का सेवन करना चाहिए।
हाँ, हल्दी दूध में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्दनाशक गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
यदि दर्द अचानक चोट, खिंचाव या सूजन की वजह से है तो बर्फ से सेकाई करें। अगर दर्द पुराना है या मांसपेशियों में जकड़न है तो गर्म पानी से सेकाई करना फायदेमंद होता है।
हाँ, नियमित योग और हल्के व्यायाम जैसे भुजंगासन, मकरासन और बालासन से कमर दर्द में राहत मिलती है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
अगर कमर दर्द लगातार कई दिनों तक बना रहे, चलने-फिरने में दिक्कत हो, पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो, या दर्द बुखार और वजन घटने के साथ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Exit mobile version