Site icon

Coronavirus Cases In India: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख के पार, जानें पांच राज्यों का हाल

Coronavirus Cases In India: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख के पार जा चुकी हैं. सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु राज्यों का है. इस महामारी से अब तक 17 हजार 400 लोगों की जान जा चुकी हैं. देश में अब हर रोज करीब 20 हजार मामले सामने आ रहे हैं. इस कोरोना वायरस से अब तक 3 लाख 47 के ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके है. तो चलिए विस्तार से जानते है देश-विदेश में अब तक कोरोना वायरस के कितने मामले है.

पुरे विश्व में कोरोना वायरस के मामले

पुरे विश्व में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 करोड़ के ऊपर हो चुकी हैं. जबकि वायरस से 5 लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस कोरोना त्रादसी से 54 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

दुनिया में चौथे नंबर पर भारत

मरीजों की संख्या के हिसाब से भारत का दुनिया में चौथा स्थान है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद इस कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. भारत से सबसे अधिक मामले अमेरिका (27,38,113), ब्राजील (14,53,369) और रूस (6,54,405) में हैं. वहीं कोरोना एक्टिव केस में भी भारत का दुनिया में चौथा स्थान है.

कोरोना वायरस मामले में भारत के टॉप-5 राज्य

सावधान! कोरोना वायरस के लक्षण में सरकार ने शामिल किए ये 2 नए लक्षण, इसके बारें में यहां जानिए

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version