Site icon

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार से पार, राज्यों का अपडेट यहां जानें

Coronavirus India Update: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत ही तेजी से फ़ैल रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की सख्या 15413 हो गई है. इसके साथ ही देश में अब कुल 4,10,461 केस हो गए हैं. इस महामारी से पिछले 24 घंटे में 306 लोगों की मृत्यु हुई है.अब तक मृतकों की कुल संख्या 13,254 हो गई है. इस कोरोना संक्रमण से 2,27,756 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. देश में अब तक 1,69,451 मामले एक्टिव केस हैं.

दुनिया में चौथे नंबर पर भारत

अगर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या के हिसाब से देखा जाये तो भारत दुनिया का चौथा देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (22,95,615), ब्राजील (10,70,139), रूस (5,76,952) में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

कोरोना मामले में भारत के टॉप-5 राज्य

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version