Site icon

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बनाया मेगा प्लान, दिए ये निर्देश

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के रोकथाम के लिए आज देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में गृहमंत्री के आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन, दिल्ली के गवर्नर अनिल बैजल समेत नगर निगम और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल रहे.

पीएम मोदी का कोरोना को लेकर मेगा प्लान, मंत्रियों और अफसरों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में बैठक के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले से निपटने के लिए उपायों की घोषणाओं की. करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली इस बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे सरकारी इंतजामों की समीक्षा की गई. आइए जानते है गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्या घोषणाएं की है –

दिल्ली में कोरोना को लेकर अमित शाह की घोषणाएं

देश में कोरोना वायरस पर ताजा अपडेट

आपको को बता दें, ताजा आकड़ों में मुताबिक इस समय देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,32,424 है. जिनमे से 1,69,798 मरीज एकदम स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 9,520 मरीजों की कोरोना की वजह मृत्यु हो गई हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले

दिल्ली में कुछ दिनों से रोजाना दो हजार से ज्यादा मामले समाने आ रहे है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आकड़ो के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 38,958 हो चुकी है. अब तक 14,945 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1,271 मरीजों की कोरोना की वजह मृत्यु हो गई हैं.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version