Site icon

Diwali 2023 Date: इस साल कब है दिवाली? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Diwali 2023 Date इस साल कब है दिवाली जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Diwali 2023 Date इस साल कब है दिवाली जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Diwali 2023 Date: इस साल दिवाली का पावन पर्व 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत बड़ा महत्व है. यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और आतिशबाजी करते हैं. दिवाली को प्रकाश का पर्व माना जाता है. इस दिन लोग अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं.

दिवाली कब है 2023 (Diwali 2023 Date)

दिवाली के दिन लोग अपने घरों में धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं. यह त्योहार भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मनाया जाता है. हिंदू धर्म के मुताबिक, दशहरा से 20 दिन बाद दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इसलिए इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा.

दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त (Diwali Shubh Muhurat 2023)

दिवाली कैलेंडर 2023

धनतेरस (Dhanteras) 10 नवंबर 2023 शुक्रवार
छोटी दिवाली (Chhoti Diwali) 11 नवंबर 2023 शनिवार
दिवाली (Diwali) 12 नवंबर 2023 रविवार
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) 13 नवंबर 2023 सोमवार
भाई दूज (Bhai Dooj) 14 नवंबर 2023 मंगलवार

दिवाली क्यों मनाई जाती है ?

दिवाली को प्रकाश का त्योहार माना जाता है. इस दिन लोग अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं. दिवाली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएँ हैं.

एक पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे. उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीपक जलाए थे. इस दिन अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा रही थी.

दिवाली मनाने के कुछ अन्य कारण निम्नलिखित हैं

दिवाली को धन और समृद्धि के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं. लोग अपने घरों में लक्ष्मी की पूजा करते हैं. लोग उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में धन और समृद्धि की कामना करते हैं.

दिवाली के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs about Diwali 2023)

इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा.
छोटी दिवाली 11 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.
धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.
गोवर्धन पूजा 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को मनाया जाएगा.
भाई दूज (Bhai Dooj) 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version