Diwali 2023 Date: इस साल कब है दिवाली? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Diwali 2023 Date: इस साल दिवाली का पावन पर्व 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत बड़ा महत्व है. यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है.

Diwali 2023 Date इस साल कब है दिवाली जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व
Diwali 2023 Date इस साल कब है दिवाली जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Diwali 2023 Date: इस साल दिवाली का पावन पर्व 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत बड़ा महत्व है. यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और आतिशबाजी करते हैं. दिवाली को प्रकाश का पर्व माना जाता है. इस दिन लोग अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं.

दिवाली कब है 2023 (Diwali 2023 Date)

दिवाली के दिन लोग अपने घरों में धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं. यह त्योहार भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मनाया जाता है. हिंदू धर्म के मुताबिक, दशहरा से 20 दिन बाद दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इसलिए इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा.

दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त (Diwali Shubh Muhurat 2023)

  • लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) : शाम 5 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक (12 नवंबर 2023)
  • वृषभ काल : शाम 5 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक
  • अमृत काल : शाम 5:40 से रात्रि 7:20 तक
  • महानिशीथ काल मुहूर्त : रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक
यह भी पढ़े:  Holi 2025 Date: इस साल होली कब है? जानिए होली का इतिहास और रंगों का महत्व

दिवाली कैलेंडर 2023

धनतेरस (Dhanteras)10 नवंबर 2023शुक्रवार
छोटी दिवाली (Chhoti Diwali)11 नवंबर 2023शनिवार
दिवाली (Diwali)12 नवंबर 2023रविवार
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)13 नवंबर 2023सोमवार
भाई दूज (Bhai Dooj)14 नवंबर 2023मंगलवार

दिवाली क्यों मनाई जाती है ?

दिवाली को प्रकाश का त्योहार माना जाता है. इस दिन लोग अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं. दिवाली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएँ हैं.

एक पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे. उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीपक जलाए थे. इस दिन अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा रही थी.

यह भी पढ़े:  Raksha Bandhan 2025 Date: इस साल रक्षाबंधन कब है? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त!

दिवाली मनाने के कुछ अन्य कारण निम्नलिखित हैं

  • हिंदू धर्म में दिवाली को नए साल का आगमन भी माना जाता है. इसलिए इस दिन लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करके नए साल के आगमन की तैयारी करते हैं.
  • दिवाली को एक सामाजिक त्योहार भी माना जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और मिठाइयां और उपहार बांटते हैं. इससे लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है.
  • दिवाली को एक आर्थिक त्योहार भी माना जाता है. इस दिन लोग नए कपड़े, आभूषण और अन्य सामान खरीदते हैं.  इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है.

दिवाली को धन और समृद्धि के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं. लोग अपने घरों में लक्ष्मी की पूजा करते हैं. लोग उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में धन और समृद्धि की कामना करते हैं.

यह भी पढ़े:  Navratri 2023: नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सुने सदाबहार भजन

दिवाली के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs about Diwali 2023)

2023 में दिवाली कब मनाई जाएगी ?

इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा.

2023 में छोटी दिवाली कब है?

छोटी दिवाली 11 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.

2023 में धनतेरस कब मनाई जाएगी ?

धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.

2023 में गोवर्धन पूजा कब हैं ?

गोवर्धन पूजा 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को मनाया जाएगा.

2023 में भाई दूज (Bhai Dooj) कब हैं ?

भाई दूज (Bhai Dooj) 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: November 18, 2023 11:09 am

Related Posts