Navratri 2023: इस साल कब है नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की तिथियां

Navratri 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक कुल नौ दिनों तक मनाई जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो रही है और 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी.

Navratri 2023 इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की तिथियां
Navratri 2023 इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की तिथियां

Navratri 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक कुल नौ दिनों तक मनाई जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो रही है और 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी. 24 अक्टूबर को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. इस दौरान मंदिरों को सजाया जाता है और लोग मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिरों में जाते हैं. नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि का अंतिम दिन विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

यह भी पढ़े:  Raksha Bandhan 2023: कब है रक्षाबंधन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Navratri 2023: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, जानिए नियम

आपको बता दें, नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इसके लिए एक मिट्टी के कलश में पानी भरकर, उसमें आम के पत्ते, नारियल और सुपारी रख दी जाती है। कलश को पूजा के स्थान पर रखा जाता है और उसकी पूजा की जाती है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ये नौ स्वरूप हैं.

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां

दिनांकतिथियां 
15 अक्टूबर 2023 (रविवार)मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2023 (सोमवार)मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 (मंगलावर)मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार)मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार)मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 (रविवार)मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार)मां सिद्धिदात्री, महा नवमी
24 अक्टूबर 2023 (मंगलावर)मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
यह भी पढ़े:  Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। इस समय में आपको घटस्थापना करके मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए.

यह भी पढ़े:  Ram Navami 2022: 10 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

नवरात्रि के नौवें दिन नवमी मनाई जाती है. इस दिन कन्या पूजन किया जाता है और नौ कन्याओं को भोजन खिलाया जाता है. दसवें दिन विजयादशमी मनाई जाती है. इस दिन रावण पर राम की विजय का जश्न मनाया जाता है.

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें, यहां जानिए

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: September 30, 2023 10:21 am

Related Posts