प्राइवेट या निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा एक 12-अंकों का यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसे Universal Account Number (UAN) कहते हैं. इसके जरिए आप अपने PF अकाउंट की सभी जानकारी एक जगह पर देख सकते हैं. इसके आलावा यह नंबर आपके पूरे करियर के दौरान एक ही रहता है, भले ही आप कितनी भी कंपनियां बदलें ये कभी चेंज नहीं होता है.
जब आप कोई कंपनी बदलते हैं, तो आपकी पुरानी और नई सदस्य आईडी (Member ID) इसी एक UAN अकाउंट से जुड़ जाती है, जिससे पीएफ (PF) का पैसा ट्रांसफर और बैलेंस चेक करना बहुत आसान हो जाता है.
UAN का क्या उपयोग है?
UAN आपके कई PF अकाउंट को एक साथ जोड़ने का काम करता है. इससे जब आप नौकरी बदलते है तो PF ट्रांसफर करना बहुत आसान हो जाता है. UAN जुड़े हुए कुछ उपयोग नीचे दिए गए है.
- एक ही नंबर से सभी PF अकाउंट जुड़े रहते हैं
- ऑनलाइन बैलेंस चेक कर सकते हैं
- PF ट्रांसफर और विदड्रॉल आसान
- KYC अपडेट करने में सुविधा
कैसे पता करें UAN अकाउंट एक्टिव है या नहीं?
बिना एक्टिव UAN के आप PF से जुड़ी कोई ऑनलाइन सेवा नहीं ले सकते. यहां बताए गए तरीकों से तुरंत पता लगाएं.
UMANG ऐप या EPFO पोर्टल से
- सबसे पहले आप EPFO की वेबसाइट (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) पर जाएं.
- इसके बाद ‘For Employees’ सेक्शन में ‘Know Your UAN Status’ पर क्लिक करें.
- अब आप अपना मोबाइल नंबर, पैन, या आधार डालकर OTP वेरिफाई करें.
- अगर UAN एक्टिव है, तो आपको आपका UAN नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
मिस्ड कॉल से पता करें UAN अकाउंट एक्टिव है या नहीं?
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें.
- एसएमएस (SMS) में आपको UAN स्टेटस और एक्टिव होने की जानकारी मिल जाएगी.
पुरानी सैलरी स्लिप देखें
- अक्सर कंपनियां सैलरी स्लिप पर UAN नंबर प्रिंट करती हैं. वहां देखें – यदि नंबर लिखा है, तो समझिए UAN जारी हो चुका है। एक्टिवेशन के लिए आपको EPFO पोर्टल पर पासवर्ड सेट करना होगा.
UAN भूल गए हैं? तो ऐसे करें आसानी से रिकवर
अगर आप अपना Universal Account Number (UAN) नंबर भूल गए हैं, तो आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसे अपने आधार या मोबाइल नंबर की मदद से वापस पा सकते हैं. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना UAN नंबर रिकवर कर सकते है.
- सबसे पहले आप EPFO की ‘Know Your UAN’ सर्विस पर जाएं.
- वहां अपना आधार नंबर, पैन, या मेंबर आईडी दर्ज करें.
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP डालें.
- वेरिफिकेशन के बाद आपको आपका पूरा UAN नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा और मोबाइल पर SMS भी आ जाएगा.
- अगर आपका मोबाइल नंबर EPFO में अपडेट नहीं है, तो पहले अपने नियोक्ता (कंपनी) से संपर्क करें. वे आपका नंबर UAN से लिंक कर सकते हैं.
मिस्ड कॉल और SMS के जरिए भी जानें UAN
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें.
- SMS: EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेजें (यहाँ ENG भाषा का कोड है).
UAN एक्टिव करना क्यों जरूरी है?
आज के समय में हर कर्मचारी के लिए एक्टिव UAN होना बहुत जरूरी है, क्योंकि PF निकालने (क्लेम) के लिए UAN नंबर का एक्टिव होना जरुरी है. एक्टिव UAN की सहायता से आप न सिर्फ अपने PF से पैसे निकाल सकते हैं, बल्कि पैसे ट्रांसफर करना और ऑनलाइन पासबुक देखना भी बहुत आसान हो जाता है. साथ ही, जब आप नौकरी बदलते हैं, तो नए PF अकाउंट को पुराने PF से लिंक करना भी बिना किसी झंझट के तुरंत हो जाता है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
क्या एक व्यक्ति के पास दो UAN हो सकते हैं?
UAN एक्टिवेट होने में कितना समय लगता है?
क्या बिना आधार के UAN रिकवर हो सकता है?
UAN नंबर क्या होता है?
क्या UAN और PF नंबर एक ही होते हैं?
UAN एक्टिव है या नहीं, यह कितनी बार चेक कर सकते हैं?
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.
Updated On: April 12, 2026 9:32 am







