PM Awas Yojana 2026: देश के हर नागरिक को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को उनके सपनों का घर उपलब्ध कराना है।
इस लेख में हम जानेंगे कि पीएम आवास योजना क्या है और आवेदन कैसे करें, साथ ही पात्रता, दस्तावेज और नवीनतम अपडेट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना: Key Highlights
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
- लॉन्च वर्ष: 25 जून 2015
- नया चरण: PMAY 2.0 (2024 से 2029 तक) – शहरी क्षेत्रों पर विशेष फोकस
- लक्ष्य: 1 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का मकान
- लाभार्थी: EWS (₹3 लाख तक), LIG (₹3-6 लाख), MIG (₹6-18 लाख)
- आवेदन का तरीका: ऑनलाइन (pmaymis.gov.in) और ऑफलाइन (CSC केंद्र)
- खास बात: महिलाओं के नाम पर घर होना अनिवार्य (EWS के लिए)
पीएम आवास योजना क्या है? (What is PM Awas Yojana?)
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसे वर्ष 2015 में “हाउसिंग फॉर ऑल” (सभी के लिए आवास) के मिशन के तहत लॉन्च किया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश के हर गरीब, निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवार को एक पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है. यह योजना दो भागों में बंटी हुई है.
- PMAY-ग्रामीण (PMAY-G): गांवों और देहात क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए
- PMAY-शहरी (PMAY-U): शहरों और कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए
अब केंद्र सरकार ने इस योजना का नया चरण PMAY-U 2.0 शुरू कर दिया है, जो सितंबर 2024 से 2029 तक चलेगा। इस चरण में शहरी क्षेत्रों के 1 करोड़ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को घर देने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार इस योजना के तहत घर बनाने के लिए न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि होम लोन के ब्याज पर भारी सब्सिडी भी प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।
- आय सीमा: आवेदक की आय के आधार पर इसे चार श्रेणियों में बांटा गया है:
- EWS: वार्षिक आय ₹3 लाख तक।
- LIG: वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख के बीच।
- MIG I & II: वार्षिक आय ₹6 लाख से ₹18 लाख के बीच।
- पक्का घर न होना: लाभार्थी के परिवार के पास देश के किसी भी हिस्से में अपने नाम पर पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- सरकारी लाभ: आवेदक ने पहले कभी किसी सरकारी आवास योजना का लाभ न लिया हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी दस्तावेज तैयार रख लें। किसी एक दस्तावेज की कमी से आपका आवेदन रुक सकता है
- आधार कार्ड (अनिवार्य), पैन कार्ड या वोटर आईडी।
- राशन कार्ड, बिजली बिल या बैंक पासबुक।
- आय का स्व-प्रमाणित हलफनामा या सैलरी स्लिप।
- यदि आप SC/ST या OBC श्रेणी से आते हैं।
- बैंक खाता नंबर और IFSC कोड (पैसा सीधे खाते में आता है)।
पीएम आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले pmaymis.gov.in पर विजिट करें।
- मेनू बार में ‘Citizen Assessment’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- ‘Apply Online’ के तहत अपनी श्रेणी (जैसे Slum Dwellers या Benefits under 3 components) का चयन करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें। सत्यापन के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में अपना नाम, पता, आय और परिवार के सदस्यों की जानकारी सावधानी से भरें।
- कैप्चा कोड भरकर फॉर्म सबमिट करें। आपको एक ‘Application ID’ मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, तो आप अपने नजदीकी Common Service Center (CSC) या नगर निगम/पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म भर कर पीएम आवास योजना के लिएआवेदन कर सकते हैं.
पीएम आवास योजना के तहत क्या-क्या मिलता है? (Benefits of PMAY)
पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मुख्य रूप से दो तरह से मदद दी जाती है. जो नीचे दिए गए है.
- अगर आप घर बनवाने या खरीदने के लिए बैंक से लोन लेते हैं, तो सरकार आपको लोन की ब्याज दर में छूट देती है।
- EWS और LIG परिवारों को 6.5% तक की सब्सिडी मिल सकती है ।
- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे भेजती है, ताकि वह अपना घर बना सके ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
पीएम आवास योजना कब शुरू हुई थी?
पीएम आवास योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
आवेदन करने की कोई फीस है क्या?
पीएम आवास योजना 2.0 में पुरानी योजना से क्या नया है?
Disclaimer: योजना के नियमों और आय सीमाओं में बदलाव हो सकता है। नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं या अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें।
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.
Updated On: April 18, 2026 9:01 am







