Heat Wave Alert: गर्मी में लू से बचना बेहद जरूरी, जानें क्या करें और क्या नहीं?

Heat Wave Alert: देशभर में हीट वेव का कहर। गर्मी में लू या हीट वेव से बचने के उपाय, क्या करें और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट टिप्स, सरकारी एडवाइजरी और घरेलू उपाय।

Heat Wave Alert गर्मी में लू से बचना बेहद जरूरी, जानें क्या करें और क्या नहीं (AI Image)
Heat Wave Alert गर्मी में लू से बचना बेहद जरूरी, जानें क्या करें और क्या नहीं (AI Image)

अप्रैल के महीने में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 से 42°C के पार पहुंचने से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। ऐसे में लू या हीट वेव से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं यह जानना हर किसी को जरूरी हो गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है और देश के कई जिलों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।। आज के इस लेख में हम आपको इस हीट वेव से बचाव के घरेलू उपाय, गाइडलाइंस के बारें में बातएंगे

Heat Wave 2026: क्या है ताजा अपडेट?

  • उत्तर भारत और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 °C से 42°C के बीच बना हुआ है।
  • मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए भीषण हीट वेव की चेतावनी दी है।
  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक बताया गया है।
  • यह स्थिति अप्रैल के अंत से शुरू होकर मई-जून में और गंभीर हो सकती है।
  • कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हल्की धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़े:  हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जानें कौन-कौन बने मंत्री

लू या हीट वेव क्या है? (What is Heat Wave?)

जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान कम से कम 40°C और सामान्य से 4.5°C से 6.4°C अधिक हो जाता है, तो उसे मौसम विज्ञान की भाषा में ‘लू’ या ‘हीट वेव’ कहा जाता है। यदि तापमान सामान्य से 6.4°C से भी अधिक हो जाए, तो इसे ‘भीषण हीट वेव’ (Severe Heat Wave) कहते हैं। अगर तापमान 45 डिग्री से ज्यादा हो तो उसे ‘भीषण लू’ की श्रेणी में रखा जाता है।

Heat Wave Alert
Heat Wave Alert

गर्मी में लू से बचने के उपाय (Heat Wave Prevention Tips)

गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरफ से ठंडा रखना जरूरी है। यहाँ कुछ आसान और असरदार उपाय दिए गए हैं.

पर्याप्त पानी पिएं (Stay Hydrated)

दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी का सेवन करें और नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस (ORS) के घोल का समय समय पर सेवन करें।

सही पहनावा चुनें

बाहर निकलते समय हल्के रंग के और ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें और सिर पर गमछे या टोपी लगाकर चलें। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा जरूर लगाएं।

यह भी पढ़े:  हींग खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है? यहाँ जानिए

खानपान पर ध्यान दें

गर्मी के मौसम में आप तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे अधिक पानी वाले फल का सेवन जरूर करें। ज्यादा प्रोटीन, मसालेदार वाले और नॉनवेज खाने से बचें, ये शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं।

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

अगर हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं। डॉक्टर के पास जाते समय शरीर पर गीले कपड़े रखें।

क्या करें और क्या न करें? (Do’s and Don’ts)

लू से बचने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

क्या करें (Do’s)क्या न करें (Don’ts)
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर के अंदर रहें।धूप में कड़ी मेहनत वाला काम करने से बचें।
खिड़कियों पर पर्दे डालें और घर को ठंडा रखें।कैफीन, चाय, कॉफी और शराब का सेवन कम करें (ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं)।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।बंद गाड़ी में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें।
अगर चक्कर आए या सिरदर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।बासी या सड़क किनारे कटा हुआ भोजन न खाएं।
यह भी पढ़े:  14 मिनट तक गायब रहा सुषमा स्वराज का विमान त्रिवेंद्रम से मॉरीशस के रूट पर, मचा हड़कंप

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या लू के दौरान ठंडा पानी पीना चाहिए?

हां, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा (फ्रिज का पानी) न पिएं। सामान्य ठंडा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी या मट्ठा पीना सबसे अच्छा है।

लू से बचने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है?

कच्चे आम का पन्ना, सत्तू का शरबत और प्याज का रस लू से बचाने में काफी कारगर माना जाता है। प्याज को जेब में रखना या उसका सेवन करना शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

क्या लू जानलेवा हो सकती है?

हाँ, हीट स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने पर अंगों (Organs) के फेल होने का खतरा रहता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 29, 2026 9:37 pm

Related Posts