UN ने जारी की विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021, 149 देशों की सूची में भारत का 139वां स्थान

World Happiness Report 2021: संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क द्वारा जारी की गई है

संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क द्वारा जारी की गई है और इसमें कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 139वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था।

यह भी पढ़े:  भारत रत्न और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की अवस्था में निधन

बयान में कहा, ‘‘भारत के लिए नमूने लेने के लिए लोगों से आमने-सामने और फोन पर बात की गई। हालांकि, फोन के मुकाबले आमने-सामने बैठकर जवाब देने वालों की संख्या कम थी।’’ फिनलैंड दुनिया के प्रसन्न देशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, जर्मनी और नार्वे का स्थान है।

यह भी पढ़े:  खुशखबरी! ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, अब कर सकेंगे ट्रेन में सफर

रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 105वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 101वें एवं 84वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे (148वें), रवांडा (147वें), बोत्सवाना(146) और लेसोथो का (145वां) स्थान है। इस सूची में अमेरिका को 19वां स्थान मिला है।

यह भी पढ़े:  तीन तलाक बिल लोकसभा में पास, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

Source Link

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: March 20, 2021 11:35 am

Related Posts