Site icon

15 साल बाद इस दिन मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब आएगा

अगर आप सितारों को देखने का शौक़ीन रखते है तो आप के लिए 22 जुलाई का दिन खास होने वाला हैं क्योंकि उस दिन लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह का बढ़िया नजारा देखने को मिलेगा। क्योंकि 2003 के बाद पुरे 15 साल बाद मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु के पास आ जाएगा।

नासा ने मुताबिक, “तीनों ग्रहों का एक सीध में आना मंगल की कक्षा में कहीं भी हो सकता है। मंगल का सूर्य के करीब होने के दौरान जब ऐसा होता है, तो मंगल विशेष रूप से पृथ्वी के नजदीक आ जाता है।” साल 2003 में ऐसा लगभग 60,000 वर्षों में हुआ था।

अंतरिक्ष में मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे, जिसके चलते मंगल पृथ्वी के करीब होगा। इस दौरान सूर्य का प्रकाश मंगल पर पूरी तरह से पड़ने से इसे पृथ्वी से अच्छी तरह से देखा जा सकेगा।

दशकों से दुनियाभर के वैज्ञानिक और अंतरिक्षयात्री मंगल ग्रह पर जाने की योजना पर काम कर रहे हैं। संयोग से यह साल यानी 2018 इस योजना को धरातल पर लाने का अच्छा समय है। इस साल जुलाई में पृथ्वी और मंगल ग्रह 15 वर्षों में सबसे करीब आएंगे। ऐसे में इंसान को मंगल तक पहुंचने में महज 200 दिन लगेंगे।

Exit mobile version