इसरो 2022 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा

इसरो 2022 तक पहली बार किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है । इसरो से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी।

इसरो के एक अधिकारी ने अंतरिक्ष एजेंसी के चेयरमैन के. सिवन के बयान के हवाले से कहा, मानव अंतरिक्ष अभियान के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां विकसित की जा रही हैं। हम 2022 तक किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में भेजेंगे।

यह भी पढ़े:  भारत के वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी से 27 गुना बड़ा ग्रह,पृथ्वी से 600 प्रकाश वर्ष दूर

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा।

यह भी पढ़े:  Coronavirus Lockdown 3: देश में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया, रेड जोन में कोई छूट नहीं

अंतरिक्ष एजेंसी के चेयरमैन के. सिवन ने सात जुलाई को एक समारोह में कहा, मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां तैनात की जा रही हैं, क्योंकि लोगों को अंतरिक्ष में भेजना भारत का सपना है।

इसरो चेयरमैन ने हालांकि स्वीकार किया था कि अंतरिक्ष एजेंसी अभी एक मानव अंतरिक्ष यान निर्माण करने के ‘करीब नहीं’ है। सिवन ने कहा, हम उसके (मानव अंतरिक्ष यान) करीब नहीं हैं। अंतरिक्ष में लोगों को भेजने की दिशा में हमारे सपने को पूरा करने के लिए हमें बहुत काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:  वैज्ञानिकों को सौरमंडल के बाहर मिला ग्रहों का समूह, जाने इसके बारे में

Updated On: August 15, 2018 10:58 pm

Related Posts