EPFO PF Withdrawal Rules 2026: पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव, यहाँ जानें पूरी डिटेल

EPFO PF Withdrawal Rules 2026: जानें PF कब और कितना निकाल सकते हैं, नए नियम, टैक्स, DOE अपडेट और ऑनलाइन क्लेम की पूरी जानकारी आसान भाषा में।

EPFO PF Withdrawal Rules 2026: पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव, यहाँ जानें पूरी डिटेल (AI Image)
EPFO PF Withdrawal Rules 2026: पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव, यहाँ जानें पूरी डिटेल (AI Image)

भारत सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2025-26 के दौरान पीएफ (PF) निकासी नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य कर्मचारियों को अधिक सुविधा देना और साथ ही रिटायरमेंट फंड को सुरक्षित रखना है। EPFO 3.0 की शुरुआत के साथ, अब आप अपने PF खाते से पैसे निकालने के लिए ATM कार्ड और UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही, पार्टियल विड्रॉल के नियमों को सरल बनाते हुए सिर्फ 12 महीने की सेवा के बाद 75% तक राशि निकालने की सुविधा दी गई है। यहाँ इस आर्टिकल में हम आपको 2026 के नए EPFO नियमों और निकासी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है

EPFO 2026: सबसे बड़ा अपडेट (EPFO 3.0)

सरकार ने १ अप्रैल २०२६ से EPFO 3.0 सिस्टम शुरुआत कर दी है। इस नए अपडेट के बाद आपका पीएफ अकाउंट काफी हद तक एक सामान्य बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा। नीचे EPFO 3.0 के मुख्य फीचर दिए हुए है –

  • नए प्रस्ताव के तहत, अब कर्मचारी अपने पीएफ का पैसा बैंक की तरह ATM और UPI के जरिए निकाल सकेंगे।
  • अब पीएफ क्लेम के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना होगा। नई तकनीक से केवल 3 दिनों के भीतर क्लेम सेटल होने की उम्मीद है।
  • नौकरी बदलने पर अब पुराने पीएफ को नए अकाउंट में ट्रांसफर करने का झंझट खत्म हो जाएगा; यह प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑटोमैटिक होगी।
यह भी पढ़े:  SBI ने ग्राहकों के लिए शुरू की कैश निकालने की ये नई सर्विस, जानिए इसके बारे में सबकुछ

PF विड्रॉल के नए नियम: एक नजर में (EPFO New Rules 2026)

EPFO ने पहले के 13 उलझे हुए प्रावधानों को हटाकर उन्हें तीन मुख्य श्रेणियों में बांट दिया है: आवश्यक जरूरतें, आवास संबंधी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां । यहां जानिए सबसे अहम बदलाव:

  • मिनिमम सर्विस में कमी (12 महीने): पहले पीएफ निकालने के लिए 2 से 7 साल का इंतजार करना पड़ता था। अब किसी भी आंशिक निकासी के लिए सिर्फ 12 महीने की सेवा अनिवार्य है ।
  • 2. निकासी की सीमा बढ़ी (75% तक): पहले सिर्फ कर्मचारी वाला हिस्सा निकलता था, लेकिन अब कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान + ब्याज का 75% तक निकाल सकते हैं ।
  • 25% राशि लॉक (सुरक्षा कवच): EPFO ने यह सुनिश्चित किया है कि रिटायरमेंट तक कुछ पैसा बचा रहे। इसलिए कुल बैलेंस का कम से कम 25% हिस्सा खाते में रहना अनिवार्य है। बाकी 75% ही निकाल सकते हैं

टैक्स (TDS) के नए नियम 2026

पीएफ निकासी पर टैक्स की बचत करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • 5 साल का नियम: यदि आपकी कुल सेवा (Service) 5 साल से अधिक है, तो निकासी पर कोई टैक्स (TDS) नहीं लगेगा।
  • ₹50,000 की सीमा: 5 साल से कम की सेवा होने पर, यदि निकासी राशि ₹50,000 से कम है, तो टीडीएस नहीं कटेगा।
  • PAN कार्ड अनिवार्य: यदि सेवा 5 साल से कम है और राशि ₹50,000 से ज्यादा है, तो PAN देने पर 10% TDS और PAN न देने पर 30% से अधिक टैक्स कट सकता है।
  • फॉर्म 15G/15H: यदि आपकी कुल आय टैक्स के दायरे में नहीं आती, तो टीडीएस से बचने के लिए यह फॉर्म जरूर भरें।
यह भी पढ़े:  LIC Scheme: एलआईसी की इस पेंशन स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे हर महीने इतने रुपये, पढ़ें पूरी डिटेल

ऑनलाइन पीएफ कैसे निकालें? (Step-by-Step)

  • EPFO पोर्टल (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) पर जाएं।
  • अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • ‘Manage’ टैब में जाकर सुनिश्चित करें कि आपकी KYC (Aadhaar, PAN, Bank) पूरी है।
  • ‘Online Services’ में जाकर ‘Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)’ पर क्लिक करें।
  • अपने बैंक अकाउंट के आखिरी 4 अंक दर्ज कर ‘Verify’ करें।
  • निकासी का कारण चुनें और आधार आधारित OTP के जरिए फॉर्म सबमिट करें।

पीएफ आपका रिटायरमेंट फंड है। कोशिश करें कि केवल बेहद जरूरी होने पर ही इसे निकालें, ताकि बुढ़ापे में आपको बेहतर ब्याज और पेंशन का लाभ मिल सके।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

EPFO PF Withdrawal Rules 2026 क्या हैं?

EPF निकासी नियम 2026 के अनुसार कर्मचारी रिटायरमेंट, बेरोजगारी या विशेष परिस्थितियों में PF निकाल सकते हैं। नए नियमों में डिजिटल क्लेम, DOE अपडेट और निकासी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

क्या 2026 में पूरा PF निकाल सकते हैं?

<p

बेरोजगारी में कितना PF निकाल सकते हैं?

  • 1 महीने बेरोजगारी → 75% तक PF
  • 2 महीने बेरोजगारी → 100% PF (शेष 25% सहित)
  • कुछ मामलों में नए नियम के अनुसार समय सीमा बढ़ सकती है
यह भी पढ़े:  Budget 2020: बजट की खास बातें, क्या सस्ता और क्या महंगा, सबकुछ यहां जानिए

क्या नौकरी करते समय PF निकाल सकते हैं?

हाँ, लेकिन केवल Partial Withdrawal के रूप में, आप इन कारणों से PF निकाल सकते हैं:

  • मेडिकल इमरजेंसी
  • शादी या शिक्षा
  • घर खरीदना या बनाना
  • होम लोन चुकाना

PF निकालने के लिए कौन से फॉर्म जरूरी हैं?

  • Form 19 → Final Settlement
  • Form 31 → Partial Withdrawal
  • Form 10C → Pension Withdrawal

Date of Exit (DOE) क्या है और क्यों जरूरी है?

DOE वह तारीख होती है जब आपने नौकरी छोड़ी होती है। पूरा PF निकालने के लिए DOE अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।

क्या PF निकालने के लिए Aadhaar लिंक जरूरी है?

हाँ, UAN से Aadhaar लिंक होना अनिवार्य है। बिना KYC पूरा किए PF क्लेम प्रोसेस नहीं होगा।

क्या UPI से PF निकासी संभव है?

अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही EPFO UPI/BHIM के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू कर सकता है।

Updated On: April 5, 2026 9:27 pm

Related Posts