Post Office Saving Scheme: KVP में निवेश कर 10 साल से कम में पाएं डबल रकम

Post Office Saving Scheme: किसान विकास पत्र (KVP) में निवेश कर सिर्फ 10 सालों में पैसा डबल करें। जानें ब्याज दर, अवधि, न्यूनतम निवेश और टैक्स छूट की पूरी जानकारी।

Post Office Saving Scheme: KVP में निवेश कर 10 साल से कम में पाएं डबल रकम
Post Office Saving Scheme: KVP में निवेश कर 10 साल से कम में पाएं डबल रकम

Post Office Saving Scheme:  पैसों की बचत हर किसी को जरूर करनी चाहिए क्योंकि जमा पूंजी ही मुसीबत के समय काम आती है. लेकिन वर्तमान समय में ज्यादातर लोग बैंक में पैसे जमा करना सुरक्षित मानते हैं. वैसे तो बैंक में पैसे सुरक्षित रहते हैं, लेकिन वहां उतना अधिक ब्याज नहीं मिलता. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि हम अपना पैसा ऐसी जगह निवेश करें, जहां यह सुरक्षित भी हो और अधिक ब्याज दर भी मिले.

किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Yojana details)

आज हम पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी सेविंग स्कीम के बारे में बताने वाले है, जो आम लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. इस स्कीम में पैसे निवेश करने पर डबल हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में.

दरअसल, जिस पोस्ट ऑफिस योजना की हम बात कर रहे हैं वह किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra) है. यह एक स्मॉल सेविंग है, जहां निवेश करना फायदे का सौंदा साबित हो सकता है. इस योजना में निवेश करने से आपकी पूंजी पर कोई खतरा नहीं रहता है.

यह भी पढ़े:  EDLI Scheme: EPFO खाताधारकों को मिलते है ये लाभ, जानिए पूरी डिटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में केवल 10 सालों में होगा आपका पैसा दोगुना

मिलती है चक्रवृद्धि ब्याज

डाकघर की किसान विकास पत्र योजना (KVP) में निवेश 9 साल और 5 महीने के लिए होता है. जहां आप निवेश करके अपने पैसे को डबल कर सकते हैं। इस स्कीम में चालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलती है. वर्तमान में किसान विकास पत्र योजना पर ब्याजदर 7.5 फीसदी है.

करना होगा यह काम

किसान विकास पत्र स्कीम (Kisan Vikas Patra Yojana)में निवेश करने के लिए आपको एक खाता खुलवाना होगा, जिसकी न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपये है, तो वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं हैं. किसान विकास पत्र खाता आप सिंगल या ज्वाइंट दोनों ही तरीके से खुलवा सकते हैं. मौजूदा समय में इस स्कीम की अवधि 120 महीने है. हालांकि विशेष परिस्थितियों में आप इसे समय से पहले ही निकलवा सकते हैं.

कर सकते है ट्रांफसर

किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने के लिए आप पोस्ट ऑफिस की किसी भी ब्रांच में खाता खुलवा सकते हैं. जरूरत के मुताबिक इसे ट्रांफसर किया जा सकता है. यह स्कीम इनकम टैक्स की 1961 एक्ट के तहत आती है, जिसमें आपको टैक्स में भी छूट मिलती है.

यह भी पढ़े:  Bank KYC: केवाईसी क्या होता है, इन तरीकों से करें बैंक में अपना केवाईसी

ऐसे में, अगर आप भी अपनी पूंजी को दुगुना करना चाहते हैं, तो डाकघर की किसान विकास पत्र योजना आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. इसके अलावा, पोस्ट ऑफिस में कई अन्य नई योजनाएँ भी उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी लेकर आप निवेश कर सकते हैं.

(Image Credit: Pixabay)

किसान विकास पत्र (KVP) योजना FAQ

1. किसान विकास पत्र (KVP) क्या है?

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) एक पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर आपका पैसा सुरक्षित रहता है और लगभग 10 सालों में दोगुना हो जाता है।

2. किसान विकास पत्र में निवेश पर कितना ब्याज मिलता है?

वर्तमान समय में KVP पर 7.5% चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। यह ब्याज दर समय-समय पर सरकार द्वारा बदली जा सकती है।

3. किसान विकास पत्र (KVP) में निवेश की अवधि कितनी होती है?

इस योजना की अवधि 9 साल 5 महीने (120 महीने) है। विशेष परिस्थितियों में आप समय से पहले भी पैसे निकाल सकते हैं।

4. किसान विकास पत्र में न्यूनतम और अधिकतम निवेश कितना है?

न्यूनतम राशि: ₹1,000 अधिकतम राशि: कोई सीमा नहीं (आप अपनी क्षमता अनुसार निवेश कर सकते हैं)।

5. क्या किसान विकास पत्र खाता सिंगल और ज्वाइंट दोनों में खुल सकता है?

हाँ, KVP खाता आप सिंगल या ज्वाइंट दोनों तरीकों से खुलवा सकते हैं।

6. किसान विकास पत्र कहां से खरीदा जा सकता है?

आप किसान विकास पत्र किसी भी पोस्ट ऑफिस शाखा से खरीद सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

यह भी पढ़े:  Two Wheeler Insurance: ऑनलाइन बाइक इंश्योरेंस कैसे खरीदें, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Updated On: August 29, 2025 8:28 am

Related Posts