Site icon

हरियाणा: गुरुग्राम में कीनियाई युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

भारत की राजधनी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक विदेशी युवती से गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 5 युवकों ने एक विदेशी युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित युवती कीनिया की रहने वाली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मुताबिक वह महिला पार्टी के बाद एमजी रोड के ब्रिस्टल चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी। लेकिन, उसी वक्त सफेद स्कॉर्पियों पर आए तीन युवकों ने उसे दिल्ली के छत्तरपुर स्थित उसके घर पर ड्रॉप करने का प्रस्ताव दिया।

लेकिन, जैसे ही वह महिला गाड़ी के अंदर बैठी उसमें पहले से बैठे 24 से 30 आयु-वर्ग के लड़कों ने दुर्व्यवहार करना शुरू किया। उसके बाद जबरदस्ती उस महिला को गोल्ड कोर्स एक्सटेंशन रोड पर ले जाया गया, जहां पर पहले से ही उसके दो अन्य साथी इंतजार कर रहे थे।

पीड़ित महिला ने यह आरोप लगाया कि उसे गुरुग्राम में सुनसान जगह पर छोड़ने से पहले पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया। हालांकि, पुलिस ने उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। मामला विदेशी युवती से गैंगरेप का था तो पुलिस के हाथ पैर फूलना लाजमी था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया. अब पुलिस फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की तलाश सरगर्मी की जा रही है.

Exit mobile version