आनंद विहार से अब कोई ट्रेन नहीं चलेगी, बिहार जाने वाले इस स्टेशन से पकड़े ट्रेन

जिस तरह से दिल्ली में कोरोना फ़ैल रहा है. इस वजह से अब आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म को आइसोलेशन कोच के लिए रिज़र्व किया जाएगा.

Anand Vihar Railway Station (AI Created)
Anand Vihar Railway Station (AI Created)

देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए कल रविवार 14 जून 2020 को गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. इस मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और दिल्ली के एलजी बैजल के साथ गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारी और नगर निगम के महापौर शामिल थे.

मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना महामारी से निपटने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए है. जिस तरह से दिल्ली में कोरोना फ़ैल रहा है, आगे आने वाले समय मे मरीजों के लिए बेड की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इस वजह से अब आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म को आइसोलेशन कोच के लिए रिज़र्व किया जाएगा. इस बात की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट के माध्यम से दिया है.

अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बनाया मेगा प्लान, दिए ये निर्देश

आपको बता दें, भारतीय रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया है. वहां के सभी प्लेटफार्म का उपयोग कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की देखभाल और आइसोलेशन के उपयोग में लाया जाएगा. स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे खड़े किए जाएंगे, जहां मरीजों को रखा जाएगा. शहर में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी दूर करने के लिए केन्द्र दिल्ली सरकार को ट्रेन के डिब्बे उपलब्ध करा रही है.

यह भी पढ़े:  जानें देश के पहले स्मार्ट और ग्रीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ख़ास बातें

यूपी-बिहार के लिए पुरानी दिल्ली स्टेशन से जाएंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे के मुताबिक आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाएगा. उत्तर रेलवे के मुताबिक कुल 5 जोड़ी ट्रेनों को यानी 10 ट्रेनों को आनंद विहार टर्मिनल से हटाकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज दिया गया है. इन सभी 5 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही होगी. ये सभी ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश को जाती हैं.

यह भी पढ़े:  Lockdown Guidelines In Hindi: केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 2.0 के लिए जारी किए गाइडलाइन

पीएम मोदी का कोरोना को लेकर मेगा प्लान, मंत्रियों और अफसरों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

इसके साथ ही रेलवे ने साफ किया है कि इस फैसले के वजह से किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है, बस दिल्ली में उनका स्टेशन बदला गया है.

यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों के नाम

इसमें ट्रेनों में आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस (02557/02558), आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (05273/05274), आनंद विहार-गाजीपुर-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस (02219/02220) और आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (04009/04010) शामिल है.

 

यह भी पढ़े:  आरबीआई जल्द ही जारी करेगा 100 रूपये के नए नोट, जाने इसके खास फीचर्स

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले

दिल्ली में कुछ दिनों से रोजाना दो हजार से ज्यादा मामले समाने आ रहे है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आकड़ो के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 38,958 हो चुकी है. अब तक 14,945 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर जा चुके है. जबकि 1,271 मरीजों की कोरोना की वजह मृत्यु हो गई हैं.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: इन ट्रेनों में मिलेगा पैक्ड खाना, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: April 5, 2026 5:39 pm

Related Posts