Site icon

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: इन ट्रेनों में मिलेगा पैक्ड खाना, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

Indian Railway News: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में कैटरिंग की सुविधा को बंद कर रखा है. लेकिंन अब रेलवे ने कैटरिंग सेवा के कुछ नियमों में बदलाव करके ट्रैन में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुविधाएं दी हैं. जिन ट्रेनों में पैंट्री कार उपलब्ध है फ़िलहाल वहां पका हुआ तजा खाना यात्रियों को नहीं मिलेगा. इसके साथ ही यात्रियों को पेमेंट के आधार पर पैक्ड और रेडी टू ईट फूड दिया जाएगा. इसके आलावा यात्रियों को ट्रैन में यात्रियों को पानी की पैक्ड बोतल, चाय, कॉफी मिल सकेगी. इसके लिए भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों की लिस्ट जारी की हैं जिसमे ये सुविधाएं मिलेंगे.

यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट-

List of Trains With Pantry Car

कोरोना संकट के चलते भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन फॉर्म में भी कुछ बदलाव किया है. जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि, ज्यादा से ज्यादा यात्री के बारें में जानकारी प्राप्त करना है. ताकि इस कोरोना संकट में जरुरत पड़ने पर उन यात्रियों से सम्पर्क किया जा सके.

यहां बन रहा है देश और दुनिया के सबसे लंबा प्लेटफॉर्म, गोरखपुर से छिन सकता है ताज

टिकट बुक कराते समय अब यह जानकारी देना होगा-

आपको बता दें, भारतीय रेलवे के मुताबिक यात्री अपना टिकट या रिजर्वेशन 30 की जगह अब 120 दिन पहले करा सकेंगे. यह सुविधा 31 मई सुबह 8 बजे से IRCTC की वेबसाइट पर यात्रियों के लिए उपलब्ध हो चुकी है. भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों में करंट बुकिंग, तत्काल बुकिंग और बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस शुरू करने का फैसला किया है.

भारतीय रेलवे ने फिर बदले नियम, रिजर्वेशन कराते समय ये जानकारी देना हुआ जरुरी

कोरोना महामारी के बीच अगर आप इन ट्रेनों में यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले आप भारतीय रेलवे की इस गाइडलाइंस को अच्छी तरह से पढ़ लें. क्योंकि रेलवे ने कोरोना की वजह से अपने नियमों में कई तरह के बदलाव किए हैं.

रेलवे के नए नियम और दिशा-निर्देश

Indian Railways: आज से हर रोज चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा करने से पहले जानें रेलवे के नए नियम

Exit mobile version