Indian Railway ने फिर बदले नियम, रिजर्वेशन कराते समय ये जानकारी देना हुआ जरुरी

IRCTC Indian Railway Rules: भारत में कोरोना वायरस के चलते ट्रेन में यात्रा करने वालों को अब रिजर्वेशन करते समय कुछ नयी जानकारियां देनी होगी.

IRCTC Indian Railway Rules: भारत में कोरोना वायरस के चलते ट्रेन में यात्रा करने वालों को अब रिजर्वेशन करते समय कुछ नयी जानकारियां देनी होगी. अगर आप ये जानकारी नहीं देतें है तो आपका रिजर्वेशन या टिकट बुकिंग कन्फर्म नहीं हो पाएगा. आप को बता दें, 1 जून से भारतीय रेलवे 200 स्पेशल ट्रेनों को चला रहा हैं. इससे पहले भारतीय रेलवे ने 15 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस टाइप की स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं. कुल मिलकर 230 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए अभी देश में चल रही हैं.

यहां बन रहा है देश और दुनिया के सबसे लंबा प्लेटफॉर्म, गोरखपुर से छिन सकता है ताज

यह भी पढ़े:  Delhi-Meerut Expressway: वर्ल्ड क्लास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की 10 खास बातें यहां जानिए

कोरोना महामारी के बीच भारतीय रेलवे सिर्फ कन्फर्म टिकट पाने वाले यात्रियों को ही ट्रैन में यात्रा करने की इजाजत दे रहा है. इसके लिए IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को भी शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में रेलवे ने रिजर्वेशन फॉर्म में भी कुछ बदलाव किया है. जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि, ज्यादा से ज्यादा यात्री के बारें में जानकारी प्राप्त करना है. ताकि इस कोरोना संकट में जरुरत पड़ने पर उन यात्रियों से सम्पर्क किया जा सके.

टिकट बुक कराते समय अब आपको यह जानकारी देना अनिवार्य होगा-

  • अगर आप बहुत दिनों से ऑनलाइन टिकट बुक नहीं किया है तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल और ईमेल आईडी का वैरिफिकेशन कराना पड़ेगा.
  • अब रिजर्वेशन करते समय आपको अपना पूरा पता, मकान नंबर, कॉलोनी, तहसील और जिले की जानकरी को भरना पड़ेगा. इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर देना होगा.
  • रेलवे के नए नियम के अनुसार, आपको अपना पूरा नाम भरना पड़ेगा. इससे पहले लोग अपना सिर्फ पहला नाम लिख कर टिकट बुक करा लेतें थे. लेकिन अब अपना उपनाम भी अपने नाम के साथ भरना पड़ेगा.
  • रेलवे के मुताबिक, आप अपना टिकट रिजर्वेशन काउंटरों से लें या IRCTC की वेबसाइट या ऐप से, ये जानकारी सभी में भरनी होगी। रेलवे की इस नए नियम के जरिए कोरोना संक्रमण के रोकथाम में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़े:  Indian Railways News: IRCTC पर आज से टिकट बुकिंग शुरू, यात्रा से पहले जानें 10 खास बातें

रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए रिजर्वेशन से जुड़ी सभी बातें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Indian Railways News: क्या बढ़ेगा ट्रेनों का किराया? भारतीय रेलवे ने दिया ये जवाब

Updated On: September 24, 2023 12:05 pm

Related Posts