Indian Railways News: रेलवे ने 30 सितम्बर तक ट्रेनें रद करने की खबर को बताया फर्जी, पढ़े रेलवे बोर्ड का ट्वीट

Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने एक ट्वीट करके कहा कि, मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि नियमित ट्रेनों को 30 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है.

पूर्व रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेंशन मैनेजर के नाम से जारी एक मेल को लेकर आज सोशल मीडिया में अफवाहों का बाजार खूब गर्म रहा. उस मेल में कहा गया है कि देश में सभी रेलगाड़ियां अगले 30 सितंबर तक बंद रहेंगी.  इनमें मेल और एक्सप्रेस, पैसेंजर गाड़ी तथा ईएमयू—डीएमयू शामिल हैं। इसे पूर्व रेलवे के सभी डिविजन हेडक्वार्टर को मार्क किया गया है.

लेकिन भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर तक ट्रेन सेवाओं के निलंबन पर कोई नया परिपत्र जारी नहीं किया गया है. आपको बता दें, 25 जून को रेलवे बोर्ड ने सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक के लिए रद्द किया था.

यह भी पढ़े:  Farmers Tractor Rally: दिल्ली में हिंसा के बाद कई जगहों पर इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय ने लगाया प्रतिबंध

भारतीय रेलवे ने एक ट्वीट करके कहा कि, मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि नियमित ट्रेनों को 30 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है. यह सही नहीं है. इस बारे में रेल मंत्रालय ने कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है. स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में कहा गया है कि रेलवे ने सभी नियमित ट्रेनों को Spetember 30 तक रद्द कर दिया है. जिसकी वजह से आज भारतीय रेलवे को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्पष्टीकरण जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा. रेल मंत्रालय द्वारा कोई नया सर्कुलर जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े:  Lockdown 5.0: मंदिरों के दरवाजे आपके लिए खुलने वाले है, दर्शन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

आपको बता दें कोरोना की वजह से देश में 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था. हालांकि देश में जहां तहां फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. 12 मई से राजधानी के मार्ग पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गई थीं.

यह भी पढ़े:  Lockdown 5.0 Guidelines: देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, जानें कहां मिलेगी छूट, कहां जारी रहेगी पाबंदी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

संबंधित समाचार