दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में भारतीय रेलवे का स्थान चौथे नंबर पर आता है और जब हम स्टेशन पर होते हैं या ट्रेन में सफर करते हैं, तो मन में एक सवाल जरूर आता है कि, ये जो काले कोट में अधिकारी टिकट चेक करते है इनको लोग TT कहकर पुकारते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे में TTE (Travelling Ticket Examiner) और TC (Ticket Collector) दो अलग-अलग पद हैं? भले ही दोनों ही टिकट चेक करते हैं, लेकिन इनकी भूमिका और कार्यक्षेत्र अलग-अलग होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (Travelling Ticket Examiner)
ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) वे अधिकारी होते हैं जो ट्रेन के भीतर यात्रियों के टिकट की जांच करते हैं। TTE का काम केवल टिकट चेक करना ही नहीं, बल्कि ट्रैन के अंदर यात्रियों को अलॉट की गई सीट तक पहुँचाना, वेटिंग लिस्ट या आरएसी (RAC) के आधार पर खाली सीटों का आवंटन करना और सफर के दौरान यात्रियों की समस्याओं जैसे सफाई या तकनीकी खराबी को सुलझाना होता है।
टिकट कलेक्टर (Ticket Collector)
TC यानी Ticket Collector का कार्यक्षेत्र ट्रेन नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन या प्लेटफॉर्म होता है। TC स्टेशन पर तैनात होते है और इनका काम यात्रियों के स्टेशन में प्रवेश और निकास के समय पर टिकट चेक करना होता है। यदि कोई बिना टिकट यात्री पकड़ा जाता है तो TC उस पर जुर्माना भी लगाता है। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग और भीड़ नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाता है।
TTE vs TC: Quick Highlights
| पॉइंट | TTE (Travelling Ticket Examiner) | TC (Ticket Collector) |
|---|---|---|
| काम की जगह | ट्रेन के अंदर | स्टेशन/प्लेटफॉर्म |
| मुख्य कार्य | सीट, टिकट, चार्ट मैनेजमेंट | एंट्री/एग्जिट टिकट चेक |
| यात्रियों से संपर्क | यात्रा के दौरान | स्टेशन पर |
| जुर्माना | ट्रेन में | स्टेशन पर |
| भूमिका | ऑनबोर्ड मैनेजमेंट | एंट्री कंट्रोल |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.