TTE और TC में क्या अंतर है? जानिए ट्रेन और स्टेशन पर कौन है बॉस

TTE vs TC: TTE चलती ट्रेन में यात्रियों की मदद और टिकट जांच करता है, जबकि TC स्टेशन गेट और प्लेटफॉर्म पर टिकट चेक करने के लिए जिम्मेदार होता है।

TTE और TC में क्या अंतर है? जानिए ट्रेन और स्टेशन पर कौन है बॉस (AI Image)
TTE और TC में क्या अंतर है? जानिए ट्रेन और स्टेशन पर कौन है बॉस (AI Image)

दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में भारतीय रेलवे का स्थान चौथे नंबर पर आता है और जब हम स्टेशन पर होते हैं या ट्रेन में सफर करते हैं, तो मन में एक सवाल जरूर आता है कि, ये जो काले कोट में अधिकारी टिकट चेक करते है इनको लोग TT कहकर पुकारते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे में TTE (Travelling Ticket Examiner) और TC (Ticket Collector) दो अलग-अलग पद हैं? भले ही दोनों ही टिकट चेक करते हैं, लेकिन इनकी भूमिका और कार्यक्षेत्र अलग-अलग होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (Travelling Ticket Examiner)

ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) वे अधिकारी होते हैं जो ट्रेन के भीतर यात्रियों के टिकट की जांच करते हैं। TTE का काम केवल टिकट चेक करना ही नहीं, बल्कि ट्रैन के अंदर यात्रियों को अलॉट की गई सीट तक पहुँचाना, वेटिंग लिस्ट या आरएसी (RAC) के आधार पर खाली सीटों का आवंटन करना और सफर के दौरान यात्रियों की समस्याओं जैसे सफाई या तकनीकी खराबी को सुलझाना होता है।

यह भी पढ़े:  12 अगस्त तक सामान्य रेल सेवाएं बंद, केवल स्पेशल ट्रेन चलेगी, देखें पूरी लिस्ट

टिकट कलेक्टर (Ticket Collector)

TC यानी Ticket Collector का कार्यक्षेत्र ट्रेन नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन या प्लेटफॉर्म होता है। TC स्टेशन पर तैनात होते है और इनका काम यात्रियों के स्टेशन में प्रवेश और निकास के समय पर टिकट चेक करना होता है। यदि कोई बिना टिकट यात्री पकड़ा जाता है तो TC उस पर जुर्माना भी लगाता है। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग और भीड़ नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े:  Indian Railways: रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों डाले जाते हैं? इन कारणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

TTE vs TC: Quick Highlights 

पॉइंटTTE (Travelling Ticket Examiner)TC (Ticket Collector)
काम की जगहट्रेन के अंदरस्टेशन/प्लेटफॉर्म
मुख्य कार्यसीट, टिकट, चार्ट मैनेजमेंटएंट्री/एग्जिट टिकट चेक
यात्रियों से संपर्कयात्रा के दौरानस्टेशन पर
जुर्मानाट्रेन मेंस्टेशन पर
भूमिकाऑनबोर्ड मैनेजमेंटएंट्री कंट्रोल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

TTE और TC का फुल फॉर्म क्या है?

TTE का फुल फॉर्म 'Travelling Ticket Examiner' और TC का 'Ticket Collector' है।

TTE का मुख्य काम क्या है?

ट्रेन में टिकट चेक करना, सीट अलॉट करना और यात्रियों की समस्याएं हल करना।

TC कहां तैनात होता है?

TC रेलवे स्टेशन या प्लेटफॉर्म पर तैनात होता है।

क्या TTE मुझे जुर्माना लगा सकता है?

हाँ, यदि आप बिना टिकट या गलत श्रेणी के टिकट के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो TTE को आप पर जुर्माना लगाने का अधिकार है।

क्या TC ट्रेन में चढ़कर जुर्माना लगा सकता है?

नहीं, आमतौर पर TC का कार्यक्षेत्र स्टेशन परिसर तक सीमित होता है। ट्रेन के अंदर जुर्माना लगाने का अधिकार TTE के पास होता है।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

यह भी पढ़े:  UP Weekend Lockdown: आज से उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन शुरू, यहां जानिए क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

Updated On: April 28, 2026 8:04 am

Related Posts