Site icon

Special Train Ticket Booking: शुरू हुई 80 ट्रेनों में टिकट बुकिंग, जानिए नए नियमों के बारे में…

भारतीय रेलवे (Indian Railway) 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाने वाली है. नई स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग 10 सितंबर यानी आज से शुरू हो गई है. ये सभी 80 ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व्ड होंगी, इसलिए इसमें सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की इजाजत मिलेगी. वेटिंग टिकट वाले यात्री इन ट्रेनों में सफर नहीं कर सकेंगे. ऐसे में यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराना ही होगा. आप IRCTC की वेबसाइट से आसानी से टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर जाकर इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है.

कैसे बुक करें स्पेशल ट्रेनों का टिकट (How to Book Special Train List)-

कोरोना महामारी के बीच टिकट काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं, लेकिन इसमें कोरोना का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आप घर बैठे सुरक्षित ऑनलाइन रेल टिकट बुक कर सकते हैं. हम आपको बता रहें हैं कि आप कैसे irctc.co.in से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं.

80 ट्रेनों की फुल लिस्ट

भारतीय रेलवे द्वारा 12 सितंबर से चलाई जा रही 80 IRCTC स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट यह है:

Indian Railways 80 train full list
Indian Railways 80 train full list

यात्रा करने के लिए पालन करना होगा इन नियमों का (Train Guidelines For Passengers)

रेलवे की तरफ से गाइडलाइंस के अनुसार स्‍टेशन पर एंट्री केवल कंफर्म टिकट के जरिये ही की जा सकेगी. यात्रियों को यात्रा के समय से करीब 90 मिनट पहले स्‍टेशन पहुंचना होगा, ताकि थर्मल स्‍क्रीनिंग की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके.

80 special train full list
80 special train full list

सफर करने के लिए सभी यात्रियों के लिए आरोग्‍य सेतु APP को डाउनलोड करना जरूरी है.यात्रा के दौरान कंबल, चादर, पर्दे रेलवे की ओर से उपलब्‍ध नहीं कराए जाएंगे. ट्रेन पर चढ़ते समय और यात्रा के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम को पालन करना जरूरी होगा.

Indian Railways 80 special train full list
Indian Railways 80 special train full list

रेलवे स्‍टेशन पर सभी यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी और Asymptomatic यानी कोरोना वायरस का कोइ भी लक्षण न दिखाने वाले यात्रियों को ही ट्रेन में एंट्री मिलेगी. ट्रेन में एंट्री करते समय और यात्रा के दौरान मास्‍क पहना जरूरी होगा.

Source: News 18

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version