Site icon

RRR से सामने आया जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक, इस VIDEO ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

इस हफ्ते की शुरुआत में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर (RRR)’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही फिल्म से जूनियर एनटीआर (Junior NTR) का पहला लुक जारी करेंगे. अभिनेता इस फिल्म में ‘भीम’ की भूमिका निभा रहे हैं और अब ‘आरआरआर’ के आधिकारिक हैंडल ने आखिरकार पहला लुक रिलीज कर दिया है, जो बेहद इंटेंस और दमदार नजर आ रहा है. इससे पहले, मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.

फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं लोग
निस्संदेह, बाहुबली के निर्देशक ने दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए एक शानदार अनुभव सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यही वजह है कि सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे हैं. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है.

Ramaraju For Bheem - Bheem Intro - RRR Movie | NTR, Ram Charan, Ajay Devgn,Alia Bhatt | SS Rajamouli

फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है. ‘RRR’ को डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है.
Source: News 18

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version