RRR से सामने आया जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक, इस VIDEO ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है.

इस हफ्ते की शुरुआत में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर (RRR)’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही फिल्म से जूनियर एनटीआर (Junior NTR) का पहला लुक जारी करेंगे. अभिनेता इस फिल्म में ‘भीम’ की भूमिका निभा रहे हैं और अब ‘आरआरआर’ के आधिकारिक हैंडल ने आखिरकार पहला लुक रिलीज कर दिया है, जो बेहद इंटेंस और दमदार नजर आ रहा है. इससे पहले, मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.

यह भी पढ़े:  Alia Bhatt से Neha Dhupia तक - ये अभिनेत्रियां शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट

फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं लोग
निस्संदेह, बाहुबली के निर्देशक ने दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए एक शानदार अनुभव सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यही वजह है कि सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे हैं. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है.

यह भी पढ़े:  शादी की शुभकामनाओं के लिए वरुण धवन ने लोगों को दिया धन्यवाद

फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है. ‘RRR’ को डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है.
Source: News 18

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 22, 2020 6:09 pm

यह भी पढ़े:  #Boycott_Kangana ट्रेंड पर कंगना रनौत ने करण जौहर और आलिया भट्ट को बताया वायरस, कही ये बड़ी बात

Related Posts