विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा अपनी बेटी पहली तस्वीर शेयर की, जानिए क्या रखा है नाम

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी का नाम रखा वामिका (Vamika Kohli) है.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी का नाम रखा वामिका (Vamika Kohli) है. विराट और अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वमिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आंसू, हंसी, खुशी, चिंता.. कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस होती हैं। नींद उड़ जाती है, लेकिन हमारा दिल भरा है। शुभकामनाओं, प्रार्थना और एनर्जी के लिए आपका सभी का शुक्रिया।’

आपको बता दें, 11 जनवरी को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था. इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. विराट कोहली ने लिखा था कि हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए वो 6 लोग कौन हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने की है FIR दर्ज

उन्होंने कहा था कि अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी. पिछले साल अगस्त में विराट कोहली और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की थी.

यह भी पढ़े:  भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए इस अंदाज़ में हुई रवाना,देखे फोटोज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Cricket World Cup 2019: भारत पाकिस्तान विश्व कप मैच रिकॉर्ड, यहां जाने

Updated On: February 2, 2021 8:06 pm

Related Posts