करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बिना मेकअप वाली तस्वीर, नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

Kareena Kapoor Latest Photos: हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा करीना कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एन्जॉय कर रही है. करीना कपूर दूसरी बार माँ बनने वाली है.

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा करीना कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एन्जॉय कर रही है. करीना कपूर दूसरी बार माँ बनने वाली है. करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था. बता दें करीना कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. जिसपर उनके फैन्स अपनी प्रतिक्रिया देतें रहते हैं.

यह भी पढ़े:  Saroj Khan Death: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बता दें, करीना ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है. इस तस्वीर में करीना ने कोई मेकअप नहीं किया है और माथे पर बिंदी लगाई हुई है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा है कि, ‘कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे पसंद है।’

यह भी पढ़े:  Kareena Kapoor Rare Photos: करीना कपूर की अनदेखी तस्वीरें यहां देखें

करीना कपूर ने पिछले महीने अपने प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया पर साझा किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने अभी ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा करीना करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी.

यह भी पढ़े:  सारा अली खान को आज इन 20 कड़े सवालों का देना पड़े सकता है जवाब!

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: November 12, 2020 11:43 am

Related Posts