PM Kisan 23rd Installment Date 2026: कब आएगी 23वीं किस्त? जानें पूरा अपडेट

PM Kisan 23rd Installment 2026: जानें 23वीं किस्त कब आएगी, किन किसानों को मिलेगा ₹2000, e-KYC जरूरी शर्तें और स्टेटस चेक करने का आसान तरीका।

PM Kisan 23rd Installment Date 2026 कब आएगी 23वीं किस्त जानें पूरा अपडेट (AI Created Image)
PM Kisan 23rd Installment Date 2026 कब आएगी 23वीं किस्त जानें पूरा अपडेट (AI Created Image)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत 22वीं किस्त मार्च 2026 में सफलतापूर्वक जारी किए जाने के बाद, अब देश के करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार यह रकम 2000 की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने के गैप पर देती है. इसलिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली या 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी की जा सकती है. इस किस्त के तहत किसानों के खातों में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 23वीं किस्त कब आएगी, किन किसानों को पैसा मिलेगा और कैसे स्टेटस चेक करें।

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार हर साल देश के छोटे, गरीब और सीमांत किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों (हर चार महीने में 2000 रुपये) में सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।

यह भी पढ़े:  Post Office Scheme: पति पत्नी मिलकर खोलें ये खाता, हर महीने मिलेगा 9250 रुपए का ब्याज, जानिए कैसें

पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर आती हैं और 22वीं किस्त किसानों को मार्च के महीने में मिली थी, इसी आधार पर 23वीं किस्त जुलाई महीने में आ सकता है. लेकिन सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 23वीं किस्त से जुड़ी जरूरी बातें

  • राशि: 2000 रुपये प्रति लाभार्थी किसान।
  • लाभार्थी: वे सभी किसान, जिनका नाम पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत है और ई-केवाईसी पूरी है।
  • भुगतान का तरीका: डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए आधार से लिंक बैंक खाते में।
  • अनुमानित तारीख: जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में (आधिकारिक घोषणा बाकी)।
  • अब तक सरकार 4.27 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों को बांट चुकी है.
यह भी पढ़े:  Spice 2000 Bombs: जाने, स्पाइस-2000 बम के खासियत के बारे में

कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • ‘Farmer Corner’ में ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें – लिस्ट खुल जाएगी।
  • अपना नाम Ctrl+F से सर्च करें।

क्या करें, अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया?

अगर 23वीं किस्त जारी होने के बाद भी आपके खाते में रुपये नहीं आते हैं, तो ये कदम उठाएं:

  • सबसे पहले ई-केवाईसी जांच लें। बिना ई-केवाईसी के किस्त नहीं आती।
  • सुनिश्चित करें कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक है।
  • मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
  • गलती होने पर नजदीकी सीएससी सेंटर या ग्राम पंचायत से संपर्क करें।
  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 (टोल-फ्री) या 011-24300607 पर कॉल करें।
यह भी पढ़े:  बनारस रेलवे स्टेशन के नाम का जारी हुआ कोड, जानिए किस नाम से मिलेगा ट्रेन का टिकट

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

23वीं किस्त में किसानों को कितने पैसे मिलेंगे?

<p

पीएम किसान योजना क्या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।

क्या e-KYC करना जरूरी है?

हाँ, PM Kisan योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है। बिना e-KYC के किस्त नहीं मिलेगी।

Updated On: April 7, 2026 9:24 pm

Related Posts