बनारस रेलवे स्टेशन के नाम का जारी हुआ कोड, जानिए किस नाम से मिलेगा ट्रेन का टिकट

Banaras Railway station Code Name: वाराणसी में मंडुवाडीह स्टेशन का नाम ‘बनारस’ करने पर अंतिम मुहर भी लग गई। रेलवे बोर्ड से पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र जारी कर नाम बदलने की अनुमति दे दी गई।

वाराणसी में मंडुवाडीह स्टेशन का नाम ‘बनारस’ करने पर अंतिम मुहर भी लग गई। रेलवे बोर्ड से पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र जारी कर नाम बदलने की अनुमति दे दी गई। साथ ही बनारस स्टेशन का कोड भी जारी कर दिया गया है। इस स्टेशन का कोड ‘बीएसबीएस’ होगा। रेलवे के सिस्टम में ‘एमयूवी’ की जगह ‘बीएसबीएस’ कोड फीड होते ही उक्त नाम से टिकट जारी होने लगेगा।

यह भी पढ़े:  दिल्ली सरकार बड़ा ऐलान- कोरोना महामारी से मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 50 हजार रूपये

केंद्र सरकार की ओर से 17 अगस्त को अनापत्ति पत्र जारी किया गया था। इस आधार पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 17 सितंबर को स्टेशन का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी। अब रेलवे बोर्ड ने भी पत्र भेजकर अंतिम मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़े:  रजनीकांत का ऐलान- नहीं बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, तबीयत खराब होने को बताया भगवान की चेतावनी

वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड का पत्र आ गया है। दो दिन में स्टेशन का नाम बदलकर बनारस कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से इसका कोड भी जारी कर दिया गया है। कृष की ओर से सिस्टम में फीड किये जाने के बाद ‘बीएसबीएस’ कोड के जरिये टिकट भी जारी होने लगेगा।

यह भी पढ़े:  Raksha Bandhan 2020: वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी स्वदेशी राखियां

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: September 20, 2020 8:39 pm

Related Posts