Site icon

पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का Bhojpuri Song वायरल, अक्षरा सिंह की बोल्ड अदाओं ने बनाया दीवाना

पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का Bhojpuri Song वायरल, अक्षरा सिंह की बोल्ड अदाओं ने बनाया दीवाना

पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का Bhojpuri Song वायरल, अक्षरा सिंह की बोल्ड अदाओं ने बनाया दीवाना

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और इस इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी ने काफी समय तक राज किया है. अब भले ही ये जोड़ी साथ नजर नहीं आती है लेकिन आज भी उनके फैंस इस जोड़ी को याद करते हुए दिखाई देते हैं. यही कारण है कि इन दोनों का कोई न कोई भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई देता है. हाल ही में पवन और अक्षरा का एक ऐसा ही वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस गाने में दोनों का डांस और रोमांस देखने लायक है.

ये गाना सुपरहिट फिल्म ‘तानी फेरे बलम जी करवतिया’ का है. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसके एक गाने ‘सत्या’ को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है. गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है. गाने को इंदु सोनाली ने गाया है. इस गाने में पवन और अक्षरा ने जबरदस्त बोल्ड सीन भी दिए हैं. ऐसे में इस गाने को इनका सबसे बोल्ड गाना कहा जाना गलत नहीं होगा. यहां देखें इस गाने का वीडियो-

Akshra Singh का YOUTUBE पे सबसे ज्यादा बजने वाला गाना 2021- किया दर्शको को फिर से दीवाना 2021

पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जिस फिल्म या गाने में ये दोनों साथ दिखाई दे जाते हैं, उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है. ब्रेकअप के बाद से पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी तो नहीं दिखी है लेकिन कई रोमांटिक वीडियो देकर पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि वो इंडस्ट्री के रोमांस किंग हैं.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version